Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

चलते चलते बस मे अचानक लगी आग, यात्री सुरक्षित

चलते चलते बस मे अचानक लगी आग, यात्री सुरक्षित
बस्ती, 28 जुलाई (अब्दुल कलाम)। पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र मेएनएच 28 पर चलती हुई चारबाग डिपो की सरकारी बस यूपी 78 एलएन 1370 मे अचानक आग लग गई। घटना के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई। पता चला है कि बस मे कुल 15 यात्री सवार थ। कुछ ही देर मे बस धू धू कर जलने लगी। यात्रियों ने भागकर अपनी जान बंचाई। ये घटना टोल प्लाजा से करीब एक किमी. दूर घटित हुई।


बस आलमबाग से ली थी और गोरापुर जा रही थी। राहगीरो की सूचना पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने घण्टो कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया लेकिन तब तक पूरी बस जल चुकी थी। चारबाग डिपो की बस यात्रियों को लेकर गोरखपुर जा रही थी बस। घटना का कारण नही पता चला है। चालक पंकज कमल पाण्डेय ने बताया बस चलते चलते अचानक डीजल टैंक टूटकर सड़क पर गिर गया। जब तक बस को साइड मे लगाकर रोकते बस आग का गोला बन गई। फिर भी बड़ी मशक्कत से यात्रियों को सुरक्षित निकाल लिया गया। बस मे आग बुझाने के लिये छोटा सिलेंडर था लेकिन वह पर्याप्त नही था।



Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

NAVYUG MEDICAL CENTRE

 

KRISHNA MISSION HOSPITAL
PATEL SMH HOSPITAL GOTWA
ROTARY CLUB BASTI CENTRAL

 

Dr. D.K. Gupta

Bottom Ad