Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

बीच सड़क कार खड़ी कर चिल्लाने लगी महिला....

बीच सड़क कार खड़ी कर चिल्लाने लगी महिला....
गाजियाबाद, संवाददाता (ओ पी श्रीवास्तव)।
जिले के इंदिरापुरम थाना क्षेत्र में एलिवेटेड रोड पर चलती कार में सांप देखकर एक महिला कार बीच सड़क पर रोक कर चिल्लाने लगी। शोर सुनकर लोगों को लगा कि महिला का किसी ने अपहरण कर लिया है लेकिन जब महिला के पास लोग पहुंचे तो पता चला कि महिला के कार में सांप है। 

 


इसी बीच वहां से वीआईपी ड्यूटी के लिए जा रहे ट्रेफिक पुलिस के एक कांस्टेबल ने साहस दिखाते हुए सांप को पकड़ा। सांप के पकड़े जाने पर महिला ने राहत की सांस ली। इस दौरान एलिवेटेड रोड पर थोड़ी देर के लिए जाम की स्थिति भी बन गई थी। मिली जानकारी के अनुसार राजनगर एक्सटेंशन निवासी मीनाक्षी शर्मा नोएडा की एक निजी कंपनी में नौकरी करती हैं। बुधवार सुबह वह अपनी ड्यूटी जा रहीं थीं। करीब साढ़े नौ बजे वह एलिवेटेड रोड पर कनावनी गांव के पास पहुंची तो उन्हें कार के डेशबोर्ड पर जहरीला सांप दिखाई दिया।


कार में सांप देखकर वह डर गईं। उन्होंने कार को बीच सड़क पर रोक दिया और बाहर निकल कर शोर मचाने लगी। इसी दौरान यूपी गेट पर वीआईपी ड्यूटी के लिए क्रेन लेकर जा रहे ट्रेफिक पुलिस कांस्टेबल ओम प्रकाश भीड़ देखकर रूक गए। महिला ने उन्हें कार में सांप होने की जानकारी दी। कांस्टेबल ने बहादुरी का परिचय देते हुए सांप को कार से बाहर निकाल कर उसे पानी के केन में बंद कर लिया। महिला ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का धन्यवाद करते हुए उत्तर प्रदेश पुलिस के इस कांस्टेबल की काफी प्रशंसा की और पुरस्कार स्वरूप एक हजार रुपए देने चाहे। लेकिन पुलिस के कॉन्स्टेबल ने रूपए नहीं लिए तथा अपना फर्ज बताकर सांप को जंगल में छोड़ने की बात कहकर आगे बढ़ गया।

Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

NAVYUG MEDICAL CENTRE
KRISHNA MISSION HOSPITAL
MARIUM HOSPITAL
PATEL SMH HOSPITAL GOTWA
ROTARY CLUB BASTI CENTRAL

 

Dr. D.K. Gupta

Bottom Ad