Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

साइकिल मे लगी ठोकर, बाइक सवार को पीटकर अधमरा कर दिया, तीन दिन बाद मौत

साइकिल मे लगी ठोकर, बाइक सवार
को पीटकर अधमरा कर दिया, तीन दिन बाद मौत

बस्ती, 10 जुलाई (अनूप बरनवाल)।
युवक की बाइक से एक अधेड़ की बाइक मे मामूली ठोकर लग गई। नाराज ग्रामीणों ने बाइकसवार की पिटाई कर उसे अधमरा कर दिया। गोरखपुर मे इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इसके बाद परिजनों और ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया। लोग आरेपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। रूधौली थाना क्षेत्र के सुगिया गांव का सलमान (33) पुत्र मो. इकबाल पेंटिंग का काम करता है। तीन दिन पहले वह सोनहा से अपना काम करके लौट रहा था, इसी दौरान उसकी बाइक से एक अधेड़ को ठोकर लग गई। 


स्थानीय लोग इकट्ठा हुये। लालमन चौधरी समेत कई लोगों ने बाइकसवार सलमान की पिटाई कर अधमरा दिये। घायलावस्था मे उसे बस्ती मेडिकल कालेज ले जाया गया। वहां से गोरखपुर रिफर कर दिया गया। तीन दिन इलाज के बाद उसकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचते ही हंगामा शुरू हो गया। मृतक की मां मेहरून्निशां की तहरीर पर पुलिस कानूनी कार्यवाही कर रही है। सलमान के पिता मो. इकबाल मुंबई रहकर ऑटो चलाते हैं, भाई अरबाज भी वहीं काम करता है। 10 मई 2026 को सलमान की शादी हुई थी। घटना के बाद परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है वहीं स्थानीय लोगों में भारी गुस्सा है।



Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

NAVYUG MEDICAL CENTRE
KRISHNA MISSION HOSPITAL
MARIUM HOSPITAL
PATEL SMH HOSPITAL GOTWA
ROTARY CLUB BASTI CENTRAL

 

Dr. D.K. Gupta

Bottom Ad