Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

बस्ती मे सवा घण्टे रहेंगे मुख्यमंत्री



बस्ती मे सवा घण्टे रहेंगे मुख्यमंत्री
बस्ती, 09 जुलाई।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 10 जुलाई को बस्ती आ रहे हैं। हर्रैया विधानसभा मे वे एक जनसभा को सम्बोधित करेंगे। मुख्यमंत्री के दोपहर 12ः20 बजे कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने की सूचना है। उनके द्वारा यहां विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास प्रस्तावित है। 


मुख्यमंत्री के आगमन से एक दिन पूर्व, कमिश्नर अखिलेश सिंह और डीआईजी संजीव त्यागी ने हर्रैया स्थित कार्यक्रम स्थल पर तैयारियों का बारीकी से निरीक्षण किया। इस दौरान जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक और जिले के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री बस्ती से 1.35 बजे गोरखपुर के लिये रवाना होंगे। कार्यक्रम को लेकर पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है।



Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

MARIUM HOSPITAL

 

HOPE
LITTLE FLOWERS
MUNDERWAN

Bottom Ad