Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

नशेड़ी बेटे ने बाप के सीने मे मारी गोली

नशेड़ी बेटे ने बाप के सीने मे मारी गोली
संवाददाता, दिल्ली, एनसीआर (ओपी श्रीवास्तव)
गाजियाबाद के मोदीनगर इलाके में एक बेटे ने अपने ही पिता की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना बुदाना गांव की बताई जा रही है। प्रथमदृष्टया जानकारी मिली है कि 55 वर्षीय हरिओम नेहरा और उनके बेटे निखिल नेहरा के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। 


विवाद इतना बढ़ गया कि बेटे ने पिता पर कई गोलियां चला दीं। गोली लगते ही हरिओम नेहरा गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़े और वारदात को अेजाम देकर बेटा मौके से फरार हो गया। परिवार के लोग तुरंत हरिओम नेहरा को इलाज के लिए एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। अस्पताल से सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने घटनास्थल से सबूत जुटाए हैं और आसपास के लोगों से पूछताछ की है। अधिकारियों के अनुसार, हरिओम नेहरा को चार गोलियां लगी थीं। 


शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि आरोपी निखिल को नशे की लत थी। गांव के लोगों का कहना है कि परिवार में पहले भी कई बार विवाद हो चुके थे। बताया जा रहा है कि पिता और बेटे के बीच लंबे समय से तनाव चल रहा था। हालांकि जांच टीम सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है। पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि घटना अचानक हुई या पहले से कोई योजना बनाई गई थी। हरिओम नेहरा इलाके के बड़े जमीन मालिकों में गिने जाते थे। बताया जा रहा है कि उनके पास करीब 75 बीघा जमीन और कई व्यावसायिक संपत्तियां थीं। स्थानीय लोगों के अनुसार उनकी कुल संपत्ति लगभग 150 करोड़ रुपये की हो सकती है। 

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

Bottom Ad