Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

बिजनौर के निजी अस्पताल मे महिला एवं गर्भस्थ शिशु की मौत

बिजनौर के निजी अस्पताल मे महिला एवं गर्भस्थ शिशु की मौत
बिजनौर, उ.प्र.।
चांदपुर में एक चन्द्रा नर्सिंग होम में एक गर्भवती महिला और उसके गर्भस्थ शिशु की मौत के बाद परिजनों ने हंगामा काटा। डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप है। कहा जा रहा है कि घटना के बाद डॉक्टर और स्टाफ अस्पताल बंद कर फरार हो गये। परिजन गर्भवती महिला को लेकर स्याऊ पहुंचे जहां उसे मृत बताया गया। 


पीड़ित परिवार ने थाने में तहरीर देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। चांदपुर के मुफ्ती सराय निवासी मोहम्मद शोएब पुत्र शमीम अहमद ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि शुक्रवार दोपहर करीब 1 बजे उन्होंने अपनी भाभी इरम को प्रसव पीड़ा के चलते रेलवे फाटक के पास स्थित ’चंद्रा नर्सिंग होम’ में भर्ती कराया था। आरोप है कि कि शाम लगभग 5 बजे नर्सिंग होम के संचालक डॉक्टर लाखन पाल और वहां का स्टाफ अस्पताल में ताला लगाकर अचानक चले गए। 



परिजनों को संदेह हुआ और उन्होंने वहां मौजूद एक नर्स से पूछताछ की, तो उसने इरम की मौत होने की जानकारी दी। इस घटना की जानकारी मिलते ही मृतका के देवर मोहम्मद शुऐब, भाई जैद, बहन कौसर और सायमा सहित परिवार के अन्य सदस्यों ने अस्पताल परिसर में हंगामा किया। डॉ. लाखन सिंह पाल ने आरोप निराधार बताएं बताया कि वह उनकी पत्नी व पुत्र वधु अस्पताल में मौजूद नहीं थे। प्रभारी निरीक्षक चांदपुर राहुल सिंह ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। रिपोर्ट के आधार पर कार्यवाही आगे बढेगी।

Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

Bottom Ad