Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

रेलवे की लापरवाही, लाइन बिछाने के लिये खोदे गये गड्ढे मे डूबकर दो बालकों की मौत

रेलवे की लापरवाही, लाइन बिछाने के
लिये खोदे गये गड्ढे मे डूबकर दो बालकों की मौत

संत कबीरनगर।
मेंहदावल थाना क्षेत्र के कुसौना खुर्द में शुक्रवार को बेहद दुखद घटना हुई। शाम करीब पांच बजे रेलवे लाइन के लिए खोदे गए गड्ढे में डूबने से दो नाबालिग बच्चों की मौत हो गई। परिजनों ने उन्हें तत्काल सीएचसी मेंहदावल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतकों की पहचान कुसौना खुर्द निवासी प्रभास (8) पुत्र परविंदर और कुनाल (6) पुत्र विष्णु के रूप में हुई है।


ग्राम महुई, थाना धर्म सिंहवा, जनपद संत कबीर नगर का रहने वाला कुनाल अपने नाना मुराली के घर कुसौना खुर्द में आया हुआ था। पुलिस के अनुसार, दोनों बच्चे ग्राम कुसौना खुर्द और ग्राम परसा पांडे के बीच बन रही नई रेलवे लाइन के बांध किनारे खोदे गए गड्ढे में पानी के पास शौच करने या खेलने गए थे। इसी दौरान वे फिसलकर पानी में डूब गए। उनके साथ मौजूद एक तीसरे किशोर ने दौड़कर घटना की जानकारी ग्रामीणों को दी। ग्रामीणों ने तत्काल मौके पर पहुंचकर बच्चों को गड्ढे से बाहर निकाला और सीएचसी मेंहदावल ले गए जहां उन्हे मृत घोषित 

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

Bottom Ad