Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

अनोखी शादीः तीन बच्चों की अम्मा को बेटे की उम्र के लड़के से हुआ इश्क, पति के सामने लिये सात फेरे

अनोखी शादीः तीन बच्चों की अम्मा को
बेटे की उम्र के लड़के से हुआ इश्क, पति के सामने लिये सात फेरे

यूपी डेस्कः बदले जमाने मे रिश्तों की अहमियत बेहद कम होती जा रही है। जीवन भर साथ निभाने वाले पति पत्नी का रिश्ता तो बालू के भीत जैसा हो गया है, कब भरभ्रा कर गिर जायेगा कुछ नही कहा जा सकता। राजाना अजब गजब मामले सामने आ रहे हैं। ऐसा ही एक मामला चंदौली जिले के सकलडीहा इलाके का सामने आया है।


यहां तीन बच्चों की अम्म ने बेटे की उम्र के आशिक से शादी कर ली। सकलडीहा तहसील क्षेत्र के एक मंदिर में उसने पति और पंच के सामने सात फेरे लिये। इस अनोखी शादी को देखने के लिए मंदिर परिसर में भारी भीड़ जमा हो गई। मिली जानकारी के अनुसार, महिला का पिछले दो सालों से एक युवक के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। इस बात की भनक जब पति को लगी तो घर में काफी विवाद हुआ। पति का आरोप था कि उसकी पत्नी पिछले दो साल से उसके साथ धोखा कर रही थी। 


वहीं दूसरी ओर, महिला ने अपने पति पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि वह उसके साथ लगातार मारपीट और मानसिक प्रताड़ना करता था और खर्चा नही देता था। जिससे तंग आकर उसने यह कदम उठाया। मामले की जानकारी पंचायत तक पहुंची, जिसके बाद आपसी सहमति से यह तय हुआ कि महिला अपनी मर्जी से प्रेमी के साथ रहना चाहती है। इसके बाद पति खुद सामने आया और उसकी मौजूदगी में मंदिर में पूरे विधि-विधान के साथ पत्नी की शादी उसके प्रेमी के साथ कर लिया। महिला ने तीन बच्चों को पति को सौंप दिया। यह अनूठी घटना अब सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रही है और इसको लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।

Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

Bottom Ad