Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

नोएडा प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी ने जेई, सुपरवाइजर को बर्खास्त किया

नोएडा प्राधिकरण के मुख्य
कार्यपालक अधिकारी ने जेई, सुपरवाइजर को बर्खास्त किया

गौतमबुद्ध नगर संवाददाता (ओ पी श्रीवास्तव
)। नोएडा प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी ने काम में लापरवाही पर सम्बन्धित जे ई समेत सुपरवाइजर को बर्खास्त कर दिया जबकि प्रबंधक को प्रतिकूल प्रविष्टि दी है। इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार नोएडा के ग्राम बरौला में लंबे समय से चली आ रही जल भराव की निरंतर समस्या और आज मंगलवार को हुई बारिश के दौरान उत्पन्न हुए भारी जल भराव को लेकर प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी कृष्णा करुणेश ने गहरा रोष व्यक्त किया है। 


जल निकासी व्यवस्था में लापरवाही और विकास कार्यों में शिथिलता को गंभीरता से लेते हुए प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी ने तत्काल प्रभाव से कड़ा एक्शन लिया। मामले की समीक्षा के बाद मुख्य कार्यपालक अधिकारी के निर्देशों के तहत ड्यूटी में घोर लापरवाही और काम में शिथिलता बरतने के कारण जूनियर इंजीनियर पार्थ राठौड़ एवं मांगेराम, सुपरवाईजर की सेवाएं तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दी गई है। इसके अलावा जल भराव की स्थिति पर प्रभावी नियंत्रण न रख पाने के कारण प्रबंधक  करण सिंह त्यागी (सिविल) एवं रमेन्द्र को प्रतिकूल प्रविष्टि दी गई है। 


बताया जाता है कि मुख्य कार्यपालक अधिकारी ने स्पष्ट किया है कि जनसमस्याओं के समाधान में किसी भी स्तर पर ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने प्राधिकरण के सभी वर्क सर्किल के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अंतिम चेतावनी जारी करते हुए निर्देश दिया है कि यदि भविष्य में किसी भी वर्क सर्किल के अंतर्गत जल भराव या अन्य मूलभूत समस्याओं का समाधान समय पर नहीं हुआ, तो संबंधित सभी जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ इससे भी अधिक सख्त कार्रवाई की जाएगी। श्री कृष्णा करुणेश ने कहा कि प्राधिकरण प्रशासन का मुख्य उद्देश्य निवासियों को जल भराव से राहत दिलाना और क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण कार्य सुनिश्चित करना है।

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

Bottom Ad