Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

मीडिया दस्तक कार्यालय मे मना ब्राण्ड अम्बेसडर ‘निहारिका का ‘जन्मदिन’



मीडिया दस्तक कार्यालय मे मना
ब्राण्ड अम्बेसडर ‘निहारिका
’  का जन्मदिन’

बस्ती, 10 जुलाई। मीडिया दस्तक न्यूज नेटवर्क प्रा.लि. की ब्राण्ड अम्बेसडर ‘निहारिका’ का जन्मदिन कार्यालय मे केक काटकर मनाया गया। मैनेजिंग डायरेक्टर व संपादक अशोक श्रीवास्तव ने केक काटकर निहारिका के स्वस्थ व सफल जीवन की कामना की। उन्होने कहा विपरीत परिस्थितियों में कड़ा संघर्ष कर लोकप्रियता और मुकाम हासिल करना हो तो किसी महिला को निहारिका से प्रेरणा लेनी चाहिये। 


रामसजन यादव गुरूजी ने कहा एक अच्छा व्यक्तित्व हर किसी को प्रभावित कर लेता है। मीडिया दस्तक न्यूज का ब्राण्ड अम्बेसडर बनाये जाने के बाद निहारिका का व्यक्तित्व किसी परिचय की मोहताज नही है। इस अवसर पर सभी ने निहारिका के सफलतम जीवन की कामना की। अनूप बरनवाल, संतोष श्रीवास्तव, प्रवीण कुमार चौधरी, सत्येन्द्र श्रीवास्तव, अश्वनी श्रीवास्तव, रत्नेन्द्र पाण्डेय, डा. अजीत श्रीवास्तव, अब्दुल कलाम, शम्भूनाथ गुप्ता आदि मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

Bottom Ad