Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

प्रेमी संग शादी की जिद कर रही थी बहन, भाई ने गला काटकर की हत्या

प्रेमी संग शादी की जिद कर
रही थी बहन, भाई ने गला काटकर की हत्या

यूपी डेस्कः
गाजियाबाद के वेव सिटी थाना क्षेत्र में ऑनरकिलिंग का खौफनाक मामला सामने आया है। पुलिस ने 72 घण्टे के भीतर मामले का खुलासा करते हुये मृतका के सगे भाई को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक, आरोपी की बहन प्रेमी से शादी करने की जिद पर अड़ी थी। नाराज आरोपी ने पहले उसका गला दबाया और फिर धारदार हथियार से गला काट कर हत्या कर दी। 


वारदात के बाद शव को ज्वार के खेत में फेंककर फरार हो गया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज, सर्विलांस और तकनीकी जांच की मदद से आरोपी को गिरफ्तार कर हत्या में इस्तेमाल हथियार बरामद कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, 22 जुलाई को भाई-बहन के बीच विवाद हुआ था। पुलिस पूछताछ में आरोपी दीपक ने बताया कि वह दिल्ली-एनसीआर में पेंट और पीओपी का काम करता है। 


उसकी बहन रीमा किसी युवक से बात करती थी। दीपक ने उसे कई बार समझाने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं मानी। इसके बाद भाई को गुस्सा आ गया और उसने अपनी बहन की हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार, आरोपी दीपक वारदात के बाद उसने शव को ज्वार के खेत में छिपा दिया और वहां से फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल आरी का ब्लेड बरामद कर लिया है। 


हत्या की गुत्थी सुलझाने के लिए पुलिस ने इलाके के 400 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। पुलिस मैनुअल इनपुट और सर्विलांस की मदद से आरोपी तक पहुंच गई। जांच के दौरान पुलिस को मृतका के भाई दीपक कुमार पर शक हुआ। एसीपी धवल जायसवाल के मुताबिक, पुलिस ने 26 जुलाई को आरोपी दीपक कुमार (24) को काजीपुरा में शराब के ठेके के पास बनी झुग्गी-झोपड़ी से गिरफ्तार किया गया। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

NAVYUG MEDICAL CENTRE

 

KRISHNA MISSION HOSPITAL
PATEL SMH HOSPITAL GOTWA
ROTARY CLUB BASTI CENTRAL

 

Dr. D.K. Gupta

Bottom Ad