Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

सीएम आदित्यनाथ को सीजेपी का खुला चैलेंज, यूपी मे भी बना देंगे जंतर मंतर

सीएम आदित्यनाथ को सीजेपी का खुला चैलेंज, यूपी मे भी बना देंगे जंतर मंतर
नेशनल डेस्कः जंतर पर प्रोटेस्ट मे मिली बड़ी सफलता के बाद सीजेपी ने सीएम आदित्यनाथ को खुला चैलेंज दिया है। पार्टी प्रवक्ता आशुतोष रांका ने साफ कहा कि जुनैद के परिवार वालों को छोड़ो वरना यूपी में भी एक जंतर मंतर बना देंगे। आशुतोष रांका ने उत्तर प्रदेश में बड़े पैमाने पर आंदोलन और प्रदर्शन करने का ऐलान किया है। दरअसल जंतर-मंतर पर वालेंटियर के रूप मे सेवायें देने वाले मोहम्मद जुनैद ने आरोप लगाया है कि यूपी पुलिस ने गाजियाबाद स्थित उनके घर पर छापा मारा और उनके पिता व भाई को हिरासत में ले लिया है। 


कॉकरोच जनता पार्टी और समर्थकों ने इस कार्रवाई को गलत बताया है और विरोध दर्ज किया है। पार्टी प्रवक्ता ने कहा योगी जी अगर ये वीडियो देश रहे हैं तो जुनैद के परिवार को रिहा करिये वरना जंतर मंतर से 500 गुना ज्यादा संख्या मे लोग यूपी पहुचेंगे और जुनैद को न्याय दिलाने के लिये धरना देंगे। हालांकि पुलिस ने उनके परिवार के किसी भी सदस्य को हिरासत में लेने से इंकार किया है। उल्लेखनीय है कि जुनैद ने प्रोटेस्ट के दौरान पहले दिन से लोगों को भोजन मुहैया कराया और प्रोटेस्टर्स की सेवा मे लगा रहता था। 


उसे और उसके परिजनों को पुलिस द्वारा परेशान किये जाने से सीजेपी मे गुस्सा है। आपको बता दें सीजेपी का अगला निशाना उत्तर प्रदेश है। उत्तर प्रदेश सरकार की नीतियों और बेरोजगारी के मुद्दों को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को खुली चुनौती दी है। सीजेपी मुख्य रूप से पेपर लीक और परीक्षा में हो रही अनियमितताओं के खिलाफ युवाओं की आवाज उठाने का दावा करता था। 


अब इस नई राजनीतिक चुनौती के बाद राज्य के सियासी गलियारों में हलचल तेज हो गई है। सीजेपी का अगला कदम क्या होगा, इसकी चर्चा जारों पर है। कहीं ऐसा तो नही कि जंतर मंतर पर प्रोटेसट के जरिये सीजेपी ने सक्रिय राजनीति मे उतरने का मन बना लिया है। कॉकरोच जनता पार्टी का मुख्य आकर्षण सोशल मीडिया पर सक्रिय युवा वर्ग है। यूपी में भी पेपर लीक को लेकर अब सीजेपी लखनऊ आने की योजना बना रही है और मंच से इसका ऐलान किया गया है। 

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

Bottom Ad