Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

धर्मेन्द्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, जंतर मंतर पर जश्न का माहौल, धरना जारी

धर्मेन्द्र प्रधान ने दिया इस्तीफा,
जंतर मंतर पर जश्न का माहौल, धरना जारी

नेशनल डेस्कः
झुकते हैं सभी झुकाने वाला चाहिये, यह बातें जंतर मंतर पर धरना दे रहे अभिजीत दिपके ने कही। दरअसल शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने इस्तीफा दे दिया। ये खबर जंतर मंतर पहुंचते ही प्रोंटेस्टर्स खुशी के मारे झूम उठे। मच पर जहां सरकार विरोधी नारे गूंज रहे थे वहां जश्न का महौल हो गया। इस बीच काकरोच जनता पार्टी के फाडंडर ने स्पष्ट कहा है कि धर्मेन्द्र प्रधान का इस्तीफा हुआ है लेकिन हमे यहां से जाना नही है। 


हमारी और भी मागें हैं। पुलिस ने छात्रों के साथ जो बर्बरता की है उसकी भी हिसाब चाहिये। दोषियों को दंडित किया जाये और प्रोटेस्टर्स पर दर्ज एफआईआर रद किये जायें। मंच पर छात्र एकता जिंदाबाद के नारे गूंजने लगे। राष्ट्रगान गाया। इस दौरान नीट पेपर लीक के बाद जान गंवाने स्टूडेंट्स के लिए 2 मिनट का मौन रखकर उन्हे श्रद्धांजलि दी गई। उधर, सरकार और कॉकरोच जनता पार्टी के बीच कुछ देर में शुरू होगी। केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा, जितेंद्र सिंह कॉन्स्टिट्यूशन क्लब पहुंच गए हैं। कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके ने कहा, क्या कह रहे थे, इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते। 


झुकती है दुनिया झुकाने वाला चाहिए। मंत्री का इस्तीफा तो हो गया है, लेकिन हमारी दो और मांगे हैं।’ उन्होंने कहा, सुबह हो गई मामू, जनता जाग गई। हम ऐसे नहीं जाएंगे कॉकरोच एक बार घुसता है तो निकलता नहीं है। जिन बच्चों ने सुसाइड किया उनके परिवार को एक करोड़ मुआवजा मिले। पुलिस वालों पर एक्शन होना चाहिए। अभिजीत ने कहा, ‘हमनें तो एक मंत्री का इस्तीफा ले लिया तो तुम लोग क्या चीज हो। छात्रों पर केस वापस होने चाहिए। भईया ये लोकतंत्र है। मुझे एक महीने से लोग कहते थे क्या कर रहे हो कब तक बेठोगे। ये इस्तीफा नहीं देंगे। ये मनमानी सरकार है। मगर हमने कर दिखाया।’

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

Bottom Ad