कांवड़ यात्रियों से अपील, ट्रैक्टर ट्राली मे न आयें कांवड़िये
बस्ती 21 जुलाई।,मण्डलायुक्त अखिलेश सिंह तथा आईजी संजीव त्यागी ने कावड़ यात्रा की तैयारी संबंधी अधिकारियों के साथ बैठक किया। बस में अधिकारियों के साथ आयुक्त कार्यालय से शास्त्री चौक, चेतक तिराहा, भूअर निरंजन, डारीडीहा होते हुए श्री भदेश्वर नाथ मंदिर तथा अयोध्या बॉर्डर तक बस में बैठकर अधिकारियों के साथ स्थलीय निरीक्षण किया।
अपने संबोधन में मंडलायुक्त ने निर्देश दिया कि सभी अधिकारी निर्धारित समय सीमा में कार्यों को पूरा करें, यह एक धार्मिक यात्रा है, उस में आने वाले कांवड़ियों की सुविधा के लिए हर संभव प्रयास करें। उन्होंने कहा कि दुर्घटना मुक्त यात्रा पूरी करने का संकल्प लें तथा सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित ढंग सहित यात्रा पूरी कराएं। उन्होंने कांवड़िया संघ के पदाधिकारियों से अपील किया कि वे प्रशासन का पूर्ण सहयोग करें। बैठक में लिए गए निर्णयों की जानकारी अन्य कांवड़िया संघ को भी दें तथा पूरे समय इसका अनुपालन भी कराएं। इसमें किसी प्रकार का अंतर नहीं आना चाहिए।
उन्होंने कवाड़ियों से अपील किया कि वे ट्रैक्टर ट्राली से यात्रा में ना आए, दो पहिया वाहन से आने पर ओवर स्पीडिंग ना करें तथा हेलमेट का प्रयोग अवश्य करें। उन्होंने रास्ते में अवैध अतिक्रमण हटाने तथा जगह-जगह पर बिल्डिंग मटीरियल बालू, मोरंग, गिट्टी आदि हटवाने का भी निर्देश दिया। आईजी संजीव त्यागी ने कहा कि प्रशासन द्वारा कांवड़ियों की सभी समस्याओं का समाधान किया जाएगा तथा पूर्व वर्षो की भांति सभी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। उन्होंने कांवड़िया संघ से अपील किया कि वे अपना तथा पांडाल में आवश्यक व्यवस्था करने वाले आयोजकों का नाम पता एवं मोबाइल नंबर संबंधित उप जिलाधिकारी एवं थानाध्यक्ष को उपलब्ध करा दें।
जिलाधिकारी श्रीमती कृत्तिका ज्योत्स्ना ने कहा कि यात्रा के दौरान कैमरे से पूरे यात्रा की निगरानी की जाएगी। पूरे क्षेत्र को विभिन्न सेक्टर में बांटकर आवश्यक व्यवस्थाओं के लिए टीम तैनात की जाएगी ,जगह जगह मेडिकल कैम्प लगायें जाएगे तथा समस्त स्वास्थ केन्द्र क्रियाशील रहेगे। स्नेक वेनम की उपलब्धता भी सुनिश्चित की जाए इसके अलावा मार्ग मे पड़ने वाले विद्युत पोल पर सुरक्षा के दृष्टिगत 9 फिट तक प्लास्टिक की पन्नी लगाई जाए तथा ढीले तारो ठीक किया जाए उन्होंने अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत तथा जिला पंचायत राज अधिकारी, ईओ नगर पालिका को निर्देशित किया है कि मुख्य पड़ाव स्थलों पर साफ-सफाई अभियान संचालित कराएं उन्होंने अमहट घाट पर मोटर बोट, नाव, तैराक, प्रकाश व्यवस्था की स्थापना कराने का निर्देश दिया है।
उन्होंने लोक निर्माण तथा एनएचआई विभाग को निर्देशित किया है कि मार्गो पर गड्ढों की भराई समय से करें। पुलिस अधीक्षक डॉ यशवीर सिंह ने बताया कि कावड़ यात्रा के दौरान 7 जुलाई की शाम 4 बजे से से 11 जुलाई की रात तक राष्ट्रीय राज मार्ग पूरी तरह बंद रहेगा। निरीक्षण के दौरान सीडीओ सार्थक अग्रवाल, एडीएम प्रतिपाल सिंह चौहान, सीआरओ कीर्ति प्रकाश भारती सीएमओ डॉ. राजीव निगम उप जिलाधिकारी हिमांशु कुमार, उमाकान्त तिवारी, राजेश यादव, डीपीआरओ घनश्याम सागर, एएमए अशोक मद्धेशिया,अधिशासी अभियंता विद्युत, अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी अवधेश कुमार,जिला विद्यालय निरीक्षक संजय सिंह,बीएसए अनुप तिवारी एआरटीओ धर्मेन्द्र कुमार, ईओ नगर पालिका अंगद गुप्ता सहायक आयुक्त खाद्य चितरंजन कुमार सिंह पुलिस क्षेत्राधिकारी सत्येंद्र भूषण, स्वर्णिमा सिंह तथा संबधित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।











Post a Comment
0 Comments