दिल्ली मे बवाल, दर्जनों बड़े नेता हिरासत मे, विपक्ष ने
पीएम आवास के बाहर अचानक प्रदर्शन कर सभी को चौंकाया
दिल्ली, एनसीआर संवाददाता। जंतर मंतर पर लाठी चार्ज के बाद मोदी सरकार ने शायद ही सोचा होगा कि इससे आग और भड़क जायेगी। दूसरे दिन मंगलवार को पीएम आवास के बाहर राहुंल गांधी ने करीब 3.30 बजे अचानक धरना शुरू कर न केवल सत्ताधारी नेताओं बल्कि गोदी मीडिया को भी जबरदस्त झटका दिया। कांग्रेस ने इस प्रोटेस्ट का किसी को भनक तक नही लगने दिया।
अचानक सैकड़ों की संख्या मे पीएम आवास के बाहर पहुंचे पार्टी सांसदों और कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री और शिक्षामंत्री धर्मेन्द्र प्रधान का इस्तीफा मांगना शुरू कर दिया। दरअसल कांग्रेस सांसदों को ई मेल भेजा गया कि मल्लिकार्जुन खरगे के आवास पर पहुंचे यहां जन्मदिन मनाना है। सभी एक ही दिशा मे भागना शुरू कर दिया। कुछ ही मिनटों मे पीएम आवास के बाहर बड़ा हुजूम इकट्ठा हो गया। सपा मुखिया अखिलेश यादव और पार्टी नेता भी धरने मे पहुंचे। कांग्रेस नेताओं ने अपने हाथों को आपस मे एक रस्सी से बांध रखा था, संदेश ये था कि गिरफ्तार करना हो तो सभी को करो।
फिलहाल अखिलेश यादव, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, कर्नाटका के मुख्यमंत्री समेत दर्जनों सांसदों को बसों में भरकर अज्ञात स्थान पर ले जाया गया है। कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि पुलिस एलओपी को घसीटकर ले गई है, प्रिंयका गांधी को भी हलकी चोटें आई हैं। कांग्रेस की महिला राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लाम्बा ने कहा निश्चित रूप से पुलिस जिस तरह से राहुंल और प्रियंका गांधी को ले गई है उन्हे चोट लगी होगी। पुलिस ने धक्के देकर प्रियंका गांधी को बस मे बैठाया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दिल्ली मे कभी ऐसा आन्दोलन नही देखा गया। सभी बड़े नेताओं को पुलिस हिरासत मे ले चुकी है इससे इस आन्दोलन का देशभर मे जाना स्वाभाविक है।
कांग्रेस का कहना है कि छात्रों पर बर्बरतापूर्वक हुये लाठीचार्ज का हिसाब चाहिये। इसके साथ ही पारदर्शी परीक्षा प्रणाली और पीएम, एजुकेशन मिनिस्टर के इस्तीफे की मांग की जा रही है। जंतर पर प्रोटेस्ट के दौरान कांग्रेस का शामिल न होना देशवासियों के लिये चकित करने वाला था। किसी को नही मालूम था कि कांग्रेस नेतृत्व मे तो कुछ और ही खिचड़ी पक रही थी। दूसरे दिन कांग्रेस ने बेहद गुपचुप तरीके से ब्यूह रचना की और पीएम आवास के बाहर जा धमके। कुल मिलाकर नरेन्द्र मोदी सरकार सड़क से सदन तक बुरी तरह घिर चुकी है। हर पल हालात बदल रहे हैं। देश अस्थिरता के मुकाम पर खड़ा है। पीएम आवास के बाहर प्रधानमंत्री बाहर आओ, नरेन्द्र मोदी कायर है नारे गूंज रहे हैं। कुछ भी हो सकता है।










Post a Comment
0 Comments