प्राइवेट पार्ट बेंचकर 1.20 करोड़ कमाना
चाहते थे, 16 साल के रेहान को मार डाला, 5 गिरफ्तार
नेशनल डेस्कः भोपाल पुलिस ने एक ऐसे मर्डर केस का खुलासा किया है जिसके बारे मे सुनकर रूह कांप जायेगी। यहां 6 अगस्त को 16 वर्षीय रेहान की हत्या कर दी गई थी। उसकी लाश तालाब के पास मिली थी। इस सनसनीखेज मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने दो बालिगों और तीन नाबालिगों सहित कुल पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
रेहान 6 अगस्त को भोपाल के इकबाल मैदान इलाके से लापता हुआ था, और 10 अगस्त को छोटे तालाब के धोबी घाट के पास उसका सड़ा-गला शव मिला। पुलिस की तफ्तीश में सामने आया कि आरोपियों ने सोशल मीडिया पर एक फर्जी रील या वीडियो देखा था, जिसमें दावा किया गया था कि मानव अंगों (अंडकोष) को बेचकर 1.20 करोड़ रुपये कमाए जा सकते हैं। इसी लालच में उन्होंने इस दुस्साहसिक वारदात को अंजाम दिया।
पुलिस ने खुद को मेडिकल का छात्र बताने वाले 20 वर्षीय जोहेब खान, 18 वर्षीय आमिर कुरैशी और 3 नाबालिग लड़कों को पकड़ा है। हत्यारोपियों ने रेहान को 100 रुपये का लालच देकर सुनसान जगह पर बुलाया, उसकी हत्या की और प्राइवेट पार्ट अलग कर दिए। खरीदार न मिलने पर उन्होंने अंगों को तालाब में फेंक दिया था। विशेषज्ञ चिकित्सकों ने साफ किया है कि सोशल मीडिया पर मानव अंगों की खरीद-फरोख्त से जुड़े ऐसे दावे पूरी तरह भ्रामक और झूठे हैं। इसके चक्कर मे पड़कर कोई आपराधिक कदम न उठायें, वरना पूरा जीवन तबाह हो जायेगा।













Post a Comment
0 Comments