पत्नी मायके मे रह रही थी, युवक ने उठाया खौफनाक कदम
बस्ती, 15 अगस्त। पूरा शहर आजादी का जश्न मना रहा था और 34 साल के युवक ने फांसी लगाकर जान दे दिया। घटना बैरिहवां मोहल्ले मे शनिवार दोपहर करीब 2.00 बजे की है। पिता ने बेटे का शव कमरे मे छत की कुंडी से लटका देखा तो शोर मचाया। आनन फानन मे पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत के कारणों का पता चलेगा इसके बाद विधिक कार्यवाही की जायेगी। पिता लालमणि दिन मे अनंता हॉस्पिटल के बगल अपनी दुकान पर रहते हैं। दोपहर मे वे दुकान से घर लौटे और कमरे मे गसे तो बेटा फंदे से लटकर रहा था। उनकी हालत तुरन्त खराब होने लगी। गंभीर हालत मे उन्हे हॉस्पिटल मे भर्ती कराया गया था। विनोद यादव विवाहित थे और उनकी एक बेटी है। पत्नी लम्बे समय से मायके में रह रही थीं।
पता चला है कि विनोद पिछले कुछ दिनों से मानसिक तनाव और अवसाद में थे। विनोद के बड़े भाई मनोज यादव पत्रकार हैं। मनोज तीन भाइयों में सबसे बड़े हैं। सबसे छोटा अनंता हॉस्पिटल के बगल मे दुकान संभालता है। बीच वाला बिजली विभाग मे ठकेदारी का काम करता था जिसने आत्मघाती कदम उठाकर अपनी जीवनलीला खत्म कर ली। पीएम हाउस और मुक्ति घाट पर शुभचिंतकों का तांता लगा रहा। विधायक महेन्द्रनाथ यादव, अंकुर वर्मा, राजेन्द्रनाथ तिवारी सहित सैकड़ों लोग पीड़ित परिजनों को ढाढस बंधाने पहुंचे।













Post a Comment
0 Comments