Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

62 साल के पुजारी ने थाने मे किया सुसाइड



62 साल के पुजारी ने थाने मे किया सुसाइड
यूपी डेस्कः
झांसी जिले के गुरसराय थाने में एक छेड़छाड़ के आरोपी ने कथित तौर पर फंदे से लटककर आत्महत्या कर लिया। इस मामले में थाना प्रभारी निरीक्षक समेत चार पुलिसकर्मियों को निलंबित कर विभागीय जांच शुरू कर दी गई। अधिकारियों ने उन्होंने बताया कि नौ वर्षीय बच्ची से छेड़खानी के आरोप में हिरासत में लिए गए मंदिर के पुजारी राजेंद्र द्विवेदी (62) ने सोमवार सुबह थाने के शौचालय में अपनी लुंगी से फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। 


अधिकारियों ने बताया कि इसके बाद द्विवेदी को इलाज के लिए झांसी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मृतक के बेटे ने बताया कि हमारे गांव मे राधा कृष्ण का मंदिर है। हमारे परिवार की तीन पीढ़ियां मंदिर मे पूजा करती आ रही हैं। गांव के कुछ लोग हमे मंदिर से हटाना चाहते हैं। इसलिये झूठे आरोप लगाकर बदनाम कर दिया। जिस बच्ची को पीड़िता बताया गया है उसे फूल तोड़ते समय पिता ने डांट दिया था। 


फिलहाल पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) द्वारा की गई शुरुआती जांच के बाद, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) बीबी जीटीएस मूर्ति ने मंगलवार को कथित लापरवाही के लिए गुरसराय थाना प्रभारी राजेश कुमार दुबे, उपनिरीक्षक विनीत कुमार और कांस्टेबल राजेश कुमार व आनन्‍द को निलंबित कर दिया। अधिकारियों ने बताया कि निलंबित किए गए कर्मचारियों के खिलाफ विभागीय जांच के आदेश भी दिए गए हैं। 

Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

NAVYUG MEDICAL CENTRE

 

KRISHNA MISSION HOSPITAL
PATEL SMH HOSPITAL GOTWA
ROTARY CLUB BASTI CENTRAL

 

Dr. D.K. Gupta

Bottom Ad