Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

चार की बच्ची संग 14 साल के किशोर ने किया गंदा काम

चार की बच्ची संग 14 साल के किशोर ने किया गंदा काम
यूपी डेस्कः
बलिया जिले के सुखपुरा थाना क्षेत्र में 14 वर्षीय किशोर ने ढाई साल की बच्ची के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किया। मामला दर्ज करने उपरान्त पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ कर रही है। पुलिस मे दर्ज शिकायत के अनुसार सुखपुरा थाना क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार को अपराह्न साढ़े 3 बजे बच्ची अपने घर के समीप खेल रही थी।


इसी बीच उसका पड़ोसी किशोर उसे बहला-फुसला कर एक सुनसान जगह पर ले गया और उसके साथ घिनौनी हरकत की। थाना प्रभारी रत्नेश दुबे ने बताया कि लड़की के पिता की तहरीर पर किशोर के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की सुसंगत धाराओं के अलावा पाक्सो अधिनियम के तहत नामजद मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस आरोपी को अभिरक्षा में लेकर उससे पूछताछ कर रही है। उन्होंने कहा कि पुलिस मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई करेगी।

Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

Bottom Ad