Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

पत्नी से विवाद के बाद पति ने खत्म कर ली अपनी जीवनलीला

पत्नी से विवाद के बाद पति ने खत्म कर ली अपनी जीवनलीला
बस्ती, 08 अगस्त।
दुबौलिया थानान्तर्गत भिउरा गांव मे पत्नी से झगड़े के बाद 25 वर्षीय युवक आशुतोष ने शुक्रवार की रात मे फांसी लगाकर जान दे दिया। उसकी लाश शनिवार की सुबह कमरे मे फंदे से लटकती मिली। सुचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची, शव को कब्जे मे लिया और पोस्टमार्टम को भेजा। 


जानकारी मिली है कि पत्नी सवे विवाद के बाद वह दूसरे कमरे मे सोने चला गया। शनिवार सुबह देर तक नही उठा तो परिजनों ने अंदर जाकर देखा, वहां आशुतोष पंखे से लटक रहा था। आशुतोष खेती किसानी का काम करता था। घटना के बाद परिजनों में हाहाकार मचा है और गांव मे शोक का माहौल है। थानाध्यक्ष ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मामले मे अग्रिम विधिक कार्यवाही की जायेगी।

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

Bottom Ad