पांचवीं मंजिल से कूदकर मनोचिकित्सक
ने किया सुसाइड, 18 महीने पहले हुआ था तलाक
दिल्ली, एनसीआर (ओपी श्रीवास्तव) गाजियाबाद के राजनगर एक्सटेंशन स्थित ऑफिसर सिटी-2 सोसाइटी में एक महिला डॉक्टर ने इमारत की पांचवीं मंजिल से कूदकर जान दे दी। मृतका की पहचान मनोचिकित्सक डॉ. हमीका अग्रवाल (उम्र 40 वर्ष) के रूप में हुई है। शुरुआती जांच और परिजनों के अनुसार, महिला का करीब 18 महीने पहले तलाक हुआ था और वह डीप डिप्रेशन) में थीं।
सोसायटी के लोगों ने बताया कि डॉ. हेमिका बेहद सरल और मिलनसार स्वभाव की थीं। वह अक्सर लोगों को सकारात्मक और खुशहाल जीवन जीने के लिए प्रेरित करती थीं। कई बार सोसायटी के निवासी मानसिक परेशानियों को लेकर उनसे सलाह लेने पहुंचते थे। वह उनसे किसी प्रकार का परामर्श शुल्क भी नहीं लेती थीं। उनके निधन से सोसायटी के लोग स्तब्ध हैं। लोगों का कहना है कि वह संवेदनशील एवं मददगार चिकित्सक थी। पति से तलाक के बाद डॉ. हेमिका ऑफिसर सिटी-2 सोसाइटी के एफ टावर की पांचवीं पर फ्लैट में अकेली रहती थीं। वह निजी अस्पतालों में विजिट कर मरीजों का उपचार करती थीं। उनके पिता डॉ. आर चंद्रा वरिष्ठ मनोचिकित्सक हैं। गाजियाबाद बस अड्डे के पास उनका क्लीनिक है। बाइट- श्री जियाउद्दीन अहमद, सहायक पुलिस आयुक्त नन्दग्राम




Post a Comment
0 Comments