Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

शौच के लिये निकली 17 वर्षीय किशोरी गायब, तलाश मे जुटी पुलिस



शौच के लिये निकली 17 वर्षीय किशोरी गायब, तलाश मे जुटी पुलिस
बस्ती, 03 अगस्त।
नगर बाजार थाना क्षेत्र के एक गांव से शौच को निकली 17 वर्षीय किशोरी वापस घर नही लौटी। वह रविवार शाम करीब छह बजे घर से निकली थी, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटी। परिजनों ने थाने पर गुमशुदगी की दर्ज करने हेतु तहरीर दिया है। परिजनों के अनुसार किशोरी घ्लाल रंग की कुर्ती और काले रंग की जींस पहनी है। परिजनों ने सगे सम्बन्धियों और आसपास के क्षेत्रों में उसकी तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद उन्होंने पुलिस को तहरीर देकर गुमशुदगी दर्ज कर किशोरी की तलाश करने की सिफारिश की। थाना प्रभारी राम प्रसाद यादव ने बताया कि गुमशुदगी दर्ज कर ली गई है। किशोरी की तलाश के लिए एक पुलिस टीम का गठन किया गया है। किशोरी की तलाश हेतु टीम गठित की गई है। शीघ्र ही उसे तलाश लिया जायेगा।

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

Bottom Ad