Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

कांवड़ यात्रा को लेकर अलर्ट मोड मे प्रशासन



कांवड़ यात्रा को लेकर अलर्ट मोड मे प्रशासन
बस्ती, 01 जुलाई।
कांवड़ यात्रा को सकुशल शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के दृष्टि से जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक द्वारा कलेक्ट्रेट सभागार में गोष्ठी कर संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। अधिकारियों ने भदेश्वरनाथ मंदिर की तरफ जाने वाले मार्ग का निरीक्षण किया जिससे कांवड़ियों को परेशानी का सामना न करना पड़े। पुलिस अधीक्षक डा. यशवीर सिंह ने कहा 8 अगस्त से लेकर 12 अगस्त तक रूट डायवर्जन प्लान लागू होगा। उन्होने असुविधा से बचने के लिये डायवर्जन प्लान का शत प्रतिशत पालन करने की अपील किया है।


उप जिलाधिकारी सदर एवं सीओ सदर ने पुलिस व प्रशासनिक टीम के साथ अमहट से लेकर महाराणा प्रताप तिराहा तक कांवड़ मार्ग की पड़ताल की। अधिकारियों ने श्रद्धालुओं की भारी भीड़ की संभावना को देखते हुए अमहट घाट, सरदार बल्लभ भाई पटेल पार्क, राम चन्द्र शुक्ल तिराहा, कमिश्नर तिराहा, महाराणा प्रताप तिराहा से कंपनी बाग़ मार्ग तथा अन्य कांवड़ मार्ग पर बैरिकेडिंग, पार्किंग तथा स्वच्छता व्यवस्था का बारीकी से जायजा लिया गया। कांवड़ यात्रा मार्ग पर यातायात का सुगम संचालन बनाए रखने तथा श्रद्धालुओं की सुरक्षा हेतु आवश्यकतानुसार ट्रैफिक डायवर्जन प्लान लागू करने के निर्देश दिए गए। कांवड़ मार्ग एवं प्रमुख चौराहों पर सीसीटीवी कैमरों तथा ड्रोन के माध्यम से असामाजिक तत्वों एवं व्यवस्थाओं पर सतर्क दृष्टि बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं। 

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

Bottom Ad