Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

बाराबंकी मे दो कांवड़ियों की मौत

बाराबंकी मे दो कांवड़ियों की मौत
यूपी डेस्कः
बाराबंकी जिले के फतेहपुर क्षेत्र में रात करीब एक बजे सड़क हादसे में दो कांवड़ियों की मौत हो गई। एक ही बाइक पर तीन कांवडिये सवार थे, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हुआ है। यह सभी सावन के दूसरे सोमवार पर जल चढ़ाने श्रीलोधेश्वर महादेवा रामनगर जा रहे थे। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है।


पुलिस सूत्रों के अनुसार मरने वालों की पहचान फतेहपुर नगर पंचायत के जोशी टोला के शैलेंद्र उर्फ हेमल जोशी (25) और शक्तिमान (23) के रूप तक हुई है। 24 वर्षीय सचिव जोशी का अस्पताल मे इलाज चल रहा है। रामनगर क्षेत्र के श्रीलोधेश्वर महादेव तीर्थ जाते समय सूरतगंज मार्ग पर दादनपुर के पास कांवडियों के ही खड़े ट्रैक्टर ट्राली में जा भिड़े। तीनों को बेहोशी की हालत में पुलिस ने एंबुलेंस से जिला चिकित्सालय पहुंचाया जहां शैलेंद्र जोशी और शक्तिमान को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया गया जबकि एक कावड़यि का इलाज जिला चिकित्सालय में किया जा रहा है। 

Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

Bottom Ad