चढ़ावा चोरी की निष्पक्ष जांच
की मांग को लेकर पांच सौ से ज्यादा साधु संत निकालेंगे मार्च
अयोध्या, उ.प्र.। राम मंदिर से जुड़े चढ़ावा चोरी के मामले की निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर आज यानी सोमवार को सुबह 11 बजे दिल्ली में साधु-संत एक मार्च निकालेंगे। आयोजकों के मुताबिक, 500 से अधिक साधु-संत मंडी हाउस के पास सुबह करीब 11 बजे नेपाल दूतावास से प्रधानमंत्री आवास की ओर मार्च करेंगे। इस मार्च में सनातनी किन्नर अखाड़े के लोग भी शामिल होंगे।
खबर सूत्र बीबीसी डॉट कॉम के अनुसार नामदेव दास त्यागी (कंप्यूटर बाबा) और प्रकाशानंद गिरी महाराज मार्च का नेतृत्व करेंगे। कई राज्यों से आने वाले साधु-संत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ज्ञापन सौंपकर राम मंदिर में कथित चढ़ावा चोरी और अनियमितताओं की निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच की मांग करेंगे। हालांकि, प्रधानमंत्री आवास की ओर मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस की ओर से क्या अनुमति दी गई है, इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है। उल्लेखनीय है कि राम मंदिर के कथित चढ़ावा चोरी के मामले में एसआईटी की जांच अभी जारी है।












Post a Comment
0 Comments