Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

बस्ती के अंबुज उपाध्याय को डिप्टी सीएम के हाथों मिला बेस्ट क्रिएटर का अवार्ड

बस्ती के अंबुज उपाध्याय को
डिप्टी सीएम के हाथों मिला बेस्ट क्रिएटर का अवार्ड

बस्ती, 08 अगस्त।
दमया परसा निवासी दीपक कुमार उपाध्याय के सुपुत्र अंबुज उपाध्याय को उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने ग्रेटर नोएडा ग्रुप आफ इन्स्टीट्यूशन ग्रेटर नोएडा में नमस्कार फाउंडेशन द्वारा आयोजित “नमस्कार यूपी स्टेट क्रिएटर 2026“ में “बेस्ट पालिटीकल क्रिएटर“ पुरस्कार से सम्मानित किया। इस उपलब्धि पर नगरवासी व क्षेत्र वासी हर्षित और गर्वित हैं।


कार्यक्रम संयोजक उत्कर्ष मिश्रा ने बताया कि इस कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के 75 जनपदो के टाप 5 क्रिएटर्स सहित कुल 400 क्रिएटर्स को भी अन्य अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया। उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, इसरो वैज्ञानिक अभिषेक सिंह ने इस दौरान पूरे प्रदेश से विविध क्षेत्रों में उच्चकोटि सामाजिक और रचनात्मक कार्य करने वाले 33 अन्य युवाओं को भी सम्मानित किया। इस गौरवपूर्ण उपलब्धि का श्रेय उन्होंने अपने माता को दिया। 

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

Bottom Ad