ब्रेस्टफीडिंग बूथ का एआरएम
श्रीमती कल्पना श्रीवास्तव, ने फीता काटकर किया उद्घाटन
बस्ती, 08 अगस्त। रोटरी क्लब बस्ती मिड टाउन की ओर से बस स्टैंड परिसर मे माताओं एवं शिशुओं की सुविधा हेतु स्थापित ब्रेस्टफीडिंग बूथ का एआरएम श्रीमती कल्पना श्रीवास्तव, ने फीता काटकर उद्घाटन किया। उन्होने कहा कि सार्वजनिक स्थानों पर महिलाओं के लिए स्तनपान की उचित एवं सुरक्षित व्यवस्था होना बेहद आवश्यक है। यात्रा के दौरान माताओं को कई बार अपने शिशु को स्तनपान कराने में असुविधा होती है। ऐसे में ब्रेस्टफीडिंग बूथ माताओं को एक सुरक्षित, स्वच्छ, गोपनीय और सम्मानजनक वातावरण प्रदान करेगा। उन्होंने रोटरी क्लब की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि यह केवल एक सुविधा नहीं, बल्कि मां और बच्चे के स्वास्थ्य एवं सम्मान से जुड़ी महत्वपूर्ण सामाजिक पहल है।
उन्होंने कहा कि ऐसे प्रयास समाज में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए रोटरी क्लब बस्ती मिड टाउन के अध्यक्ष डॉ. डी.के. गुप्ता, सचिव आशीष श्रीवास्तव एवं कोषाध्यक्ष विवेक वर्मा ने कहा कि रोटरी क्लब सदैव सेवा, स्वास्थ्य और सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता देता रहा है। राजस्थान रोडवेज बस स्टैंड जैसे सार्वजनिक एवं व्यस्त स्थल पर ब्रेस्टफीडिंग बूथ की स्थापना का उद्देश्य यात्रा करने वाली माताओं को आवश्यक सुविधा उपलब्ध कराना है।
उन्होंने कहा कि क्लब भविष्य में भी जनहित से जुड़े ऐसे कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाएगा। इस अवसर पर डॉ निधि गुप्ता कौशल त्रिपाठी, डॉ. एस.के. त्रिपाठी, अंजना श्रीवास्तव, अनू गुप्ता, देवेंद्र श्रीवास्तव, महेंद्र सिंह, आनंद गोयल, ज्ञानती सिंह, सनम राय, मौनी, अभिनव श्रीवास्तव, मनीष श्रीवास्तव, रजनीश जैसवाल एवं चंदन गुप्ता सहित रोटरी क्लब के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में अतिथियों एवं उपस्थित सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया गया। ब्रेस्टफीडिंग बूथ की स्थापना को मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य के क्षेत्र में रोटरी क्लब बस्ती मिड टाउन की एक सराहनीय सामाजिक पहल बताया गया।











Post a Comment
0 Comments