Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

यौन शोषण का आरोप, अपने ही थाने से गिरफ्तार हुआ दरोगा धर्मवीर शाही



यौन शोषण का आरोप,
अपने ही थाने से गिरफ्तार हुआ दरोगा धर्मवीर शाही
लखनऊ, उ.प्र.।
आशियाना थाने में तैनात एसएसआई धर्मवीर शाही अपने ही थाने से गिरफ्तार हुआ। उस पर एक युवती ने शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाया है। युवती का आरोप है कि वह लंबे समय तक उसका शारीरिक शोषण करता रहा और शादी का दबाव बनाने पर अपने साथियों के साथ उसकी पिटाई कराई। पीड़िता की शिकायत पर वरिष्ठ अधिकारियों के आदेश के बाद आशियाना थाने में ही धर्मवीर शाही के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। मुकदमा दर्ज होने के बाद आरोपी दरोगा को उसके ही थाने से गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। 


मामले में दो अज्ञात लोगों को भी आरोपी बनाया गया है, जिनकी तलाश जारी है। पीड़िता युवती ने कहा है कि उसका पीछा किया जा रहा है। डराकर दबाव बनाने की कोशिश की जा रही है। रोज घर के पास एक कार आती है। देर रात तक रुकने के बाद लौट जाती है। आरोपी काफी पॉवरफुल है, उसने देख लेने की धमकी दी थी। दरोगा धर्मवीर शाही ने 30 जुलाई को झगड़ा कर उसका मोबाइल फोन छीन लिया था। वह फोन 5 दिन बाद भी उसे नहीं मिला है। 


पीड़िता ने बताया कि अब तक तीन बार मेडिकल कराया जा चुका है, लेकिन मजिस्ट्रेट बयान अभी तक नहीं हो पाया। यह तस्वीर आरोपी दरोगा धर्मवीर शाही और पीड़िता के साथ की है। पीड़िता ने दरोगा पर रेप केस मजबूत करने का झांसा देकर रेप करने का आरोप लगाया है। यह तस्वीर आरोपी दरोगा धर्मवीर शाही और पीड़िता के साथ की है। पीड़िता ने दरोगा पर रेप केस मजबूत करने का झांसा देकर रेप करने का आरोप लगाया है।


पूरा वाकया

पीड़िता ने बताया कि उसने बीएड किया है। पढ़ाई के दौरान उसकी मुलाकात बस्ती के शंखपुर निवासी अभिषेक सिंह से हुई। अभिषेक ने शादी का झांसा देकर उससे शारीरिक संबंध बनाए और बाद में शादी से मुकर गया। इसके बाद उसने अभिषेक के खिलाफ बस्ती में मुकदमा दर्ज कराया। मामला जीरो एफआईआर के तहत लखनऊ के आशियाना थाने ट्रांसफर किया गया। 


पीड़िता ने बताया कि जांच के दौरान घटनास्थल पीजीआई थाना क्षेत्र का मिलने पर केस वहां ट्रांसफर कर दिया गया। आरोप है कि इसके बावजूद आशियाना थाने में तैनात विवेचक एसएसआई धर्मवीर शाही ने यह जानकारी छिपाकर 21 फरवरी को उसे पूछताछ के लिए बुलाया। उन्होंने कहा कि केस की पूरी विवेचना वही करेंगे। इसके बाद वह जांच के नाम पर लगातार फोन करने लगे। 


पीड़िता का आरोप है कि बातचीत के दौरान वह अश्लील बातें भी करने लगे। पीड़िता ने आरोप लगाया कि धर्मवीर शाही ने कहा- तुम्हारा केस काफी पुराना हो गया है। इसे नया करने के लिए दोबारा शारीरिक संबंध बनाने होंगे। जब पीड़िता ने विरोध किया तो दरोगा ने शादी का भरोसा दिया। कहा कि अगर वह उसके साथ संबंध रखेगी तो वह जिंदगीभर उसका साथ देगा, पत्नी का दर्जा देगा और शादी करेगा। पीड़िता का आरोप है कि शादी के इसी झांसे में लेकर मार्च से अब तक उसका यौन शोषण किया।

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

Bottom Ad