Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

संदिग्ध हालत मे मिला महिला का शव



संदिग्ध हालत मे मिला महिला का शव
बस्ती, 25 अगस्त।
कोतवाली थाना क्षेत्र के कृष्णा भागौती गांव में सोमवार सुबह नीलम (35 वर्ष) पत्नी बृजेश कुमार गुप्ता का शव घर में फंदे से लटकता हुआ मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। नीलम डारीडीहा चौराहे पर ब्यूटी पार्लर चलाती थी। उनके पति बृजेश गुप्ता घर में ही मेडिकल स्टोर संचालित करते हैं। पति बृजेश कुमार गुप्ता के मुताबिक वह कमरे में पहुंचे तो नीलम का शव पंखे में लगे साड़ी के फंदे से लटका था। बाद घटना की सूचना दिन में एक बजे डायल 112 पर दी गई। पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है जिससे अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा सके। 

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

Bottom Ad