गोरखपुरः भट्ठे पर ले जाकर किया
किशोरी संग दुष्कर्म, तीन सगे भाई गिरफ्तार
गोरखपुर, उ.प्र.। गुलरिहा थाना क्षेत्र में रविवार शाम घर से टहलने निकली 13 वर्षीय किशोरी संग दुष्कर्म किये जाने के मामले मे पुलिस ने तीन सगे भाइयों को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि घटना के बाद मुख्य आरोपी अपने दो भाइयों के साथ पीड़िता के घर पहुंचा और परिवार को धमकाकर शिकायत करने से रोकने की कोशिश की।
सोमवार दोपहर पुलिस ने तीनों को इटहिया के पास से गिरफ्तार कर लिया। पीड़िता की मां के मुताबिक, रविवार शाम उनकी बेटी घर से बाहर टहलने निकली थी। गांव का रहने वाला धीरू उर्फ धीरज उसे ईंट भट्ठे के किनारे ले गया और वहां उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना के बाद किशोरी घर पहुंची और परिजनों को जानकारी दी। आरोप है कि इसके बाद धीरू अपने भाई विजय और कमलेश के साथ पीड़िता के घर पहुंचा और परिवार को धमकाने लगा।
देर रात किशोरी की मां परिजन के साथ थाने पहुंची तो आरोपित के दोनों भाई भी पीछे-पीछे थाने के पास पहुंच गए और उसे डराते धमकाते रहे। पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने धीरू उर्फ धीरज के खिलाफ दुष्कर्म और विजय और कमलेश के खिलाफ गाली-गलौज, जान से मारने की धमकी और आपराधिक साजिश में शामिल होने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कराई है। सीओ गोरखनाथ रवि सिंह ने बताया कि आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा गया जहां से उन्हे जेल भेज दिया गया।





Post a Comment
0 Comments