Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव पर प्रेस कानफ्रेंस के दौरान जानलेवा हमला, सांसद भी सुरक्षित नहीं

पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव पर
प्रेस कानफ्रेंस 
के दौरान जानलेवा हमला, सांसद भी सुरक्षित नहीं
दिल्ली, एनसीआर (ओपी श्रीवास्तव) बिहार के पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव पर जानलेवा हमले की खबर है। सांसद अपने दिल्ली स्थित आवास पर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे थे। ए.एन.आई. के अनुसार एक व्यक्ति ने कथित रूप से सांसद पर हमला करने की कोशिश की। पप्पू यादव के समर्थकों ने उस व्यक्ति की पिटाई कर दी।


घटना के बाद पप्पू यादव ने कहा, “क्या कोई मेरे घर में घुसकर मुझ पर हमला कर सकता है? वह चाकू लेकर मुझ पर हमला करने आया था.“ हालांकि आरोपियों में से एक हैप्पी शर्मा ने चाकू ले जाने की बात से इनकार किया है। उन्होंने कहा कि उनके पास कोई हथियार नहीं था और सवाल पूछने के दौरान सिर्फ़ जूते चप्पल फेंके थे। पप्पू यादव के साथ मौजूद एक व्यक्ति ने आरोप लगाया, “वह व्यक्ति हमला कर रहा था, फिर भी दिल्ली पुलिस उसे बचा रही थी.“ 


इस मामले में अभी तक दिल्ली पुलिस की ओर से आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। पप्पू यादव ने आरोप लगाया कि उन्हें रोज़ ही जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं, “बाबा लोग रोज़ ही कह रहे हैं मारो, जलाओ, 51 हज़ार रुपये देंगे.“। उन्होंने कहा, “जिस व्यक्ति पर हमले का आरोप था, उसकी पिटाई हो रही थी, उसे बचाने की मैंने पूरी कोशिश की.“ पप्पू यादव ने कहा, हनुमान को आप नचा रहे हो. राम को पतंग में उड़ा रहे हो. शंकराचार्य को पीट रहे हो, चंपत राय और गिरी ने मिलकर सोना और संपत्ति का गबन कर लिया. आप उस पर क्यों नहीं बोल रहे हो.“। 


कथित हमले को लेकर उन्होंने कहा, “मैं पहले ही कई एफ़आईआर दर्ज करा चुका हूं. इस घटना के बाद मैं डरूंगा नहीं. जिसे मारना हो मार दे.“। उन्होंने आरोप लगाया कि उनके घर में घुसकर उन पर हमला करने की कोशिश की गई। वहां मौजूद सांसद के समर्थकों ने कहा कि कथित हमलावर ने उनपर धारदार हथियार से हमला किया। “वह चाकू लेकर मारने आया था.“। दरअसल पप्पू यादव ने संसद के बाहर भगवा वस्त्र पहनकर चढ़ावा चोरी का अभिनय किया था। इसको लेकर उन पर कई एफआईआर भी हुये हैं। 


अपने आवास पर आयोजित प्रेस कार्न्फेंस मे वे अपने ऊपर लगे आरोपों की सफाई दे रहे थे। एक वीडियो में दिखता है कि इसी बीच एक व्यक्ति ने कहा, “भगवा पहनकर आप भगवान राम की मूर्ति लेकर दूसरे आदमी के पैरों में रख रहे हैं. ये कहां का सम्मान किया आपने?“ इस पर पप्पू यादव ने पूछा, “आप कौन हैं?“ दो तीन बार पूछने के बाद ही सांसद पर कोई चीज़ फेंकी गई। उनके समर्थकों ने उन्हें बचाने और उस व्यक्ति को काबू करने की कोशिश की। इसके बाद समर्थकों ने उस व्यक्ति को पकड़ लिया और पीटने लगे। वीडियो में दिखाई देता है कि वहां मौजूद पुलिस अधिकारी उसे बचाने की कोशिश कर रहे हैं।

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

Bottom Ad