अज्ञात वाहन ने रौंदा, पदयात्री की मौत
बस्ती, 09 अगस्त। अयोध्या-बस्ती राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार सुबह हुये सड़क हादसे में छावनी थाना क्षेत्र के सोनबरसा गांव निवासी राहुल पाठक (40) पुत्र चंद्रभान पाठक की मौत हो गई। वह घर से सुबह 6 बजे निकले थे और सड़क किनारे से पैदल छावनी जा रहे थे, इसी दौरान किसी अज्ञात वाहन ने उन्हे अपनी चपेट मे ले लिया।
घटना क्षेत्र के नलहीपुर के पास हुई है। हादसे के बाद स्थानीय लोगों की सूचना पर छावनी पुलिस 108 एंबुलेंस के साथ मौके पर पहुंची। घायल राहुल को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र विक्रमजोत पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और अज्ञात वाहन की तलाश जारी है।





Post a Comment
0 Comments