निजी अस्पताल मे इलाज के दौरान
बच्ची की मौत, डाक्टर ने पैरों मे गिरकर मांगी माफी
बिजनौर, जिला संवाददाता (फैसल खान) नजीबाबाद रोड स्थित गोपाल हॉस्पिटल में डॉक्टर की कथित लापरवाही के कारण 7 वर्षीय मासूम बच्ची तृषा की मौत हो गई। पत्रकार संजीव मिश्रा ने बुखार से पीड़ित अपनी सात साल की बच्ची को इलाज के लिये अस्पताल मे एडमिट किया था। घटना के बाद डॉक्टर पंकज चौधरी अस्पताल से फरार हो गया।
नाराज परिजनों ने हॉस्पिटल में शव रखकर इंसाफ के लिए धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। परिजन डॉक्टर पर इलाज में गंभीर लापरवाही बरतने का आरोप लगा रहे थे। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। वार्ता के दौरान गोपाल नर्सिंग होम के डॉक्टर पंकज चौधरी ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए बच्ची के परिजनों के पैर छूकर मांगी माफी। परिजनों के मुताबिक, संजीव मिश्रा ने करीब सात वर्ष पहले प्रिशा को गोद लिया था। मामला पत्रकार का होने के नाते जनपद के तमाम पत्रकार मौके पर पहुंचे और एकजुटता दिखाई।
वह उनकी इकलौती बेटी थी। उसकी मौत ने परिवार की खुशियां छीन ली। हंगामे की सूचना मिलते ही शहर कोतवाल अवनीत मान, सीओ सिटी अभय पांडे और स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने परिजनों से बातचीत कर कार्रवाई का भरोसा दिया। मामले में पुलिस को परिजनों ने तहरीर दे दी है। वहीं, बच्ची के शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया गया और परिजन उसे अपने साथ घर ले गए। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।





Post a Comment
0 Comments