Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

कांवड़ मेले के दृष्टिगत रूट डायवर्जन लागू, जानें और असुविधा से बचें





कांवड़ मेले के दृष्टिगत रूट डायवर्जन लागू, जानें और असुविधा से बचें
बस्ती, 07 अगस्त।
कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत रूट डायवर्जन लागू रहेगा जो इस प्रकार है। पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने सभी आम नागरिकों व वाहन चालकों से अपील किया है कि डायवर्जन के नियमों व प्रतिबन्धों का पालन करते हुये अपना सहयोग प्रदान करें। 


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार शाम चार बजे से बस्ती-अयोध्या फोरलेन पर रूट डायवर्जन लागू हो जाएगा। बस्ती से अयोध्या तक करीब 70 किलोमीटर लंबे हाईवे को कांवड़ियों की सुरक्षित आवाजाही के लिए पांच दिनों तक नियंत्रित किया जाएगा। गोरखपुर, सिद्धार्थनगर और मेंहदावल की ओर से लखनऊ-कानपुर जाने वाले भारी वाहनों को बस्ती-अयोध्या मार्ग पर प्रवेश नहीं दिया जाएगा। इन्हें पॉलिटेक्निक चौराहे से डायवर्ट कर उतरौला-बलरामपुर या रामजानकी मार्ग के रास्ते भेजा जाएगा। 


वहीं दिल्ली और लखनऊ की ओर से बस्ती-गोरखपुर आने वाले भारी वाहनों को बाराबंकी सीमा से पहले ही पूर्वांचल एक्सप्रेसवे की ओर मोड़ दिया जाएगा। रूट डायवर्जन लागू होने के बाद सात और आठ अगस्त को छोटे चार पहिया वाहनों को कुछ राहत दी जाएगी। हालांकि, कांवड़ियों की संख्या बढ़ने पर सभी प्रकार के चार पहिया वाहनों का हाईवे पर आवागमन प्रतिबंधित कर दिया जाएगा। कांवड़ यात्रा के दौरान केवल एंबुलेंस और अन्य आपातकालीन सेवा से जुड़े वाहनों को ही हाईवे से गुजरने की अनुमति होगी।


बस्ती पुलिस विभाग ने संतकबीरनगर और अयोध्या पुलिस के साथ समन्वय कर नया यातायात प्लान तैयार किया है। इसके तहत लखनऊ से गोरखपुर और बिहार की ओर जाने वाले ट्रक, ट्रेलर, बस और अन्य वाहनों को अयोध्या से पहले बाराबंकी के पास पूर्वांचल एक्सप्रेसवे की ओर डायवर्ट किया जाएगा। वहीं गोरखपुर से लखनऊ जाने वाले वाहनों को संतकबीरनगर से रामजानकी मार्ग होते हुए पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर भेजा जाएगा। सिद्धार्थनगर और मेंहदावल की ओर से आने वाले वाहनों को उतरौला-बलरामपुर मार्ग से लखनऊ की ओर रवाना किया जाएगा।

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

Bottom Ad