बिजनौर मे 15 हजार रू. रिश्वत लेते बिजली विभाग के अकाउंटेन्ट समेत दो गिरफ्तार
जिला संवाददाता बिजनौर (फैसल खान) भ्रष्टाचार निवारण संगठन मुरादाबाद की टीम ने बुधवार को विद्युत वितरण खंड चांदपुर के कार्यालय में छापा मारकर अकाउंन्टेन्ट समेत दो लोगों को 15 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। आरोप है कि 43,870 रुपये के बिलों की अस्थायी पैशगी (टीआई) बंद करने के एवज में आरोपियों ने रिश्वत मांगी थी।
टीम ने शिकायत के आधार पर भ्रष्टाचार निवारण संगठन मुरादाबाद के टीम प्रभारी निरीक्षक कृष्ण अवतार के नेतृत्व में टीम ने कार्रवाई की। टीम ने विद्युत वितरण खंड चांदपुर के अधिशासी अभियंता कार्यालय के कमरा नंबर चार में लेखाकार की सीट के पास से अवधेश कुमार लेखाकार और मोनू कुमार आउटसोर्सिंग कर्मचारी को 15 हजार रुपये लेते गिरफ्तार किया। शिकायतकर्ता चांदपुर के मोहल्ला काजी जादगान निवासी शिवम ने रिश्वत मांगने की शिकायत की थी। टीम ने दोनों आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कराने की कार्रवाई शुरू कर दी है।





Post a Comment
0 Comments