Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

एसी बस मे लगी आग, यमुना एक्सप्रेस.वे पर 9 यात्रियों की दर्दनाक मौत


 

एसी बस मे लगी आग, यमुना एक्सप्रेस.वे पर 9 यात्रियों की दर्दनाक मौत
गौतमबुद्ध नगर संवाददाता (ओ पी श्रीवास्तव)।
जिले के ज़ेवर क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेस-वे पर बीती रात एक बस में आग लगने से नौ लोगों की झुलसकर मौत हो गई। जबकि बीस लोगों को बड़ी मुश्किल से बचाया जा सका। घटना की वजह ए सी में ब्लास्ट होना कहा जा रहा है। इस घटना पर मुख्यमंत्री ने संज्ञान लेकर दुःख व्यक्त करते हुए मृतक आश्रितों को दो दो लाख रुपए राहत राशि देने की घोषणा की है।



इस संबंध में पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुध नगर की तरफ से जारी सूचना के अनुसार 23/24. सितबर की रात को थाना जेवर क्षेत्रांतर्गत यमुना एक्सप्रेस-वे पर एक बस रजि नम्बर बीआर 32‌ पीए 8647 कश्मीरी गेट, नई दिल्ली से महोबा की ओर जा रही थी, तभी 33 कि0मी0 माइलस्टोन के पास उक्त बस में अचानक से आग लग गयी। सूचना प्राप्त होने पर तत्काल पुलिस उच्चाधिकारी मय स्थानीय पुलिस बल, रेस्क्यू टेंडर, मौके पर पहुंचे और आग को पूर्णतया बुझा दिया गया। तत्काल रेस्क्यू ऑपरेशन करते हुए 20 से अधिक यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया।

 


 पुलिस टीम व फायर सर्विस यूनिट द्वारा धुएं के मध्य अथक प्रयास करते हुए बस के अंदर जाने पर ज्ञात हुआ कि उक्त घटना में 09 व्यक्ति बस के अंदर जलने, दम घुटने के कारण मृत पड़े हैं। प्रारंभिक जांच से आग लगने का कारण बस के एसी में स्पार्क, ब्लास्ट होने के कारण बस के इंजन लुब्रिकेंट ऑयल में आग लगकर तेजी से फैल गयी। थाना जेवर पुलिस द्वारा मृतकों की शिनाख्त के प्रयास किये जा रहे है। संदर्भित घटना के सम्बन्ध में सुसंगत धाराओ में अभियोग पंजीकृत करते हुए चालक व परिचालक को हिरासत में लिया गया है। अन्य आवश्यक विधिक कार्यवाही सुनिश्चित की जा रही है।  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा उक्त घटना का संज्ञान लेते हुए मृतकों के परिजनों को 02-02 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की गयी है।

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

Bottom Ad