Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

सलेमपुर पाण्डेय से रामप्रसाद विश्वकर्मा लापता, गुमशुदगी दर्ज कर तलाश मे जुटी पुलिस

सलेमपुर पाण्डेय से रामप्रसाद विश्वकर्मा लापता, 
गुमशुदगी दर्ज कर तलाश मे जुटी पुलिस

बस्ती, 13 सितम्बर।
शहर के बैरिहवां मोहल्ले के आनंद श्रीवास्तव दो सप्ताह से लापता हैं। उनके बारे मे अभी तक कोई सुराग नही मिला। गुमशुदगी का एक दूसरा मामला सामने आ गया। ताजा मामला परसरामपुर थाना क्षेत्र के ग्राम सलेमपुर पाण्डेय का है। यहां के 45 वर्षीय राम प्रसाद विश्वकर्मा 7 सितंबर 2026 को घर से बिना बताए चले गए थे। तब से उनका कोई पता नहीं चला है। 



परिजनों ने उनकी काफी तलाश की, लेकिन अभी तक कोई जानकारी नहीं मिली है। लापता राम प्रसाद विश्वकर्मा के पिता का नाम राम भरोसे है। उनकी लंबाई करीब 5 फीट 2 इंच है। उनका रंग गोरा, चेहरा लंबा और कद औसत है। गुमशुदगी के समय उन्होंने काले रंग की शर्ट, नीली पैंट और चप्पल पहन रखी थी। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि अगर किसी को राम प्रसाद विश्वकर्मा के बारे में कोई जानकारी मिलती है, तो पुलिस अधीक्षक बस्ती (9454400261), क्षेत्राधिकारी हर्रैया (9454401932) और प्रभारी निरीक्षक थाना परसरामपुर (9454403120) से भी संपर्क किया जा सकता है।


Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

Bottom Ad