Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

जनसंपर्क कार्यालय पर पूर्व मंत्री डॉ. सतीश द्विवेदी को आशा बहुओं ने सौंपा ज्ञापन


 

जनसंपर्क कार्यालय पर पूर्व मंत्री डॉ. सतीश द्विवेदी को आशा बहुओं ने सौंपा ज्ञापन
इटवा, सिद्धार्थनगर (उमेश चन्द्र शुक्ल)। विधानसभा क्षेत्र 305 इटवा स्थित अपने जनसंपर्क कार्यालय पर मंगलवार को आशा-बहु स्वास्थ्य समिति, उत्तर प्रदेश, ब्लॉक इटवा से जुड़ी आशा बहुओं ने अपनी विभिन्न मांगों एवं समस्याओं को लेकर पूर्व मंत्री एवं इटवा के पूर्व विधायक डॉ. सतीश द्विवेदी को ज्ञापन सौंपा। 



आशा बहुओं ने ज्ञापन के माध्यम से अपने कार्य से जुड़ी समस्याओं, मानदेय सहित विभिन्न मांगों को उनके समक्ष रखा और आवश्यक कार्रवाई की मांग की। कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को आम लोगों तक पहुंचाने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। गर्भवती महिलाओं, नवजात शिशुओं, बच्चों तथा परिवारों को स्वास्थ्य संबंधी जानकारी उपलब्ध कराने के साथ ही विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं एवं अभियानों में भी आशा कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी रहती है। इसके बावजूद उन्हें अपने कार्य के दौरान विभिन्न समस्याओं का सामना करना पड़ता है। आशा बहुओं ने पूर्व मंत्री डॉ. सतीश द्विवेदी के समक्ष अपनी समस्याओं और मांगों को विस्तार से रखते हुए उनके समाधान की मांग की। 

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

Bottom Ad