अनुज मलिक बनीं संत कबीरनगर की जिलाधिकारी
संत कबीरनगर, उ.प्र. (सुनील यादव)। सोमवार देर रात हुए प्रशासनिक फेरबदल में संत कबीरनगर के जिलाधिकारी का भी तबादला हो गया। गीडा की सीईओ अनुज मलिक को जिले का नया जिलाधिकारी बनाया गया है। वह 2017 बैच की आईएएस अधिकारी हैं। यहां के डीएम रहे आलोक कुमार को पीलीभीत का जिलाधिकारी बनाया गया है। अनुज मलिक गीडा में सीईओ के तौर पर औद्योगिक निवेश, उद्यमियों से जुड़े मामले और औद्योगिक क्षेत्र के विकास की जिम्मेदारी संभाल रही थीं। अनुज मलिक 2017 बैच की उत्तर प्रदेश कैडर की आईएएस अधिकारी हैं। प्रशासनिक सेवा में आने के बाद उन्होंने वाराणसी में असिस्टेंट कलेक्टर और असिस्टेंट मजिस्ट्रेट के रूप में काम किया। इसके बाद गोरखपुर क्षेत्र में संयुक्त मजिस्ट्रेट और एसडीएम की जिम्मेदारी संभाली। बाद में उन्हें कुशीनगर में मुख्य विकास अधिकारी के रूप में भी तैनात किया गया।
अनुज मलिक बनीं संत कबीरनगर की जिलाधिकारी
September 22, 2026
0
Tags





Post a Comment
0 Comments