Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

यूपीआई लेन देन पर टैक्स लगाने को लेकर भड़के व्यापारी, जुलूस निकाल जताया विरोध


 

यूपीआई लेन देन पर टैक्स लगाने को लेकर 
भड़के व्यापारी, जुलूस निकाल जताया विरोध

बस्ती, 22 सितम्बर।
बस्ती उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने यूपीआई लेन-देन पर डीएमआर चार्ज लगाने का पुरजोर विरोध दर्ज कराते हुये बाइक जुलूस निकाल कर प्रधानमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन स्थानीय प्रशासन को सौंपा। पाण्डेय बाजार से बाइक पर सवार होकर सरकार विरोधी नारे लगाते हुये चेयरर्मन आनंद राजपाल के मार्गदर्शन व जिलाध्यक्ष सुनील कुमार गुप्ता के नेतृत्व मे सैकड़ों व्यापारी कलेक्ट्रेट पहुंचे।



स्थानीय प्रशासन को ज्ञापन सौंपते हुये आनंद राजपाल ने कहा डर है सरकार सांस लेने पर भी न टैक्स लगा दे। उन्होने कहा व्यापारी व आम जनता पहले से टैक्स के बोझ से दबी है। कमाई का आधा हिस्सा किसी न किसी तरह टैक्स मे चला जा रहा है। इसके बावजूद यूपीआई लेन देन पर टैक्स लगाना सरकार की हिटलरशाही सोच और कार्यशैली का नतीजा है। इये व्यापारी समाज कतई बर्दाश्त नही करेगा। जिलाध्यक्ष सुनील कुमार गुप्ता एवं महामंत्री सूर्यकुमार शुक्ल ने कहा यूपीआई से लेन देन की प्रक्रिया सहज हो गई थी और जोखिम भी कम हुआ था।

 


 लेकिन यूपीआई लेन देन पर टैक्स लगाने से एक बार फिर नगर लेन देन को बढ़ावा मिलेगा और जोखिम भी बढ़ेगा। सरकार को अपने फैसले पर पुनः विचार करना होगा। एहसानुल्लाह कैफ ने कहा कि सरकार एक बार फिर बैंकों पर भीड़ बढ़ाना चाहती है। सरकार के फैसले से जनता और सरकार पर दोनो पर बोझ बढ़ेगा। प्रदर्शन के दौरान प्रमोद कुमार गुप्ता, रंजीत श्रीवास्तव, सुनील कुमार श्रीवास्तव, कृपाशंकर त्रिपाठी, आशुतोष पाण्डेय, अरविन्द चौधरी, राजेन्द्र कसौधन, सुड्डू, कमल जायसवाल, सरदार जल्लू सिंह, सौरभ गुप्ता, गौरव साहू, दिनेश जायसवाल, भोला गुप्ता आदि मौजूद रहे।


Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

Bottom Ad