Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

आपदा के समय नागरिकों के जान माल की रक्षा सिविल डिफेंस टीम की जिम्मेदारी-डा. वर्मा


 

आपदा के समय नागरिकों के जान माल की रक्षा सिविल डिफेंस टीम की जिम्मेदारी-डा. वर्मा
बस्ती, 26 सितम्बर। जनपद मे चक्रवाती मौसम, लगातार बारिश और तेज हवाओं से से उत्पन्न स्थितियों मे लोगों को निजात दिलाने के लियें सिविल डिफेंस टीम पूरी तरह सक्रिय रही। लगातार तीन दिनों से खराब मौसम के चलते कई जगहों पर पेड़ वि़द्युत पोल गिरने से जनजीवन असामान्य हो गया था। यातायात व्यवस्था कई जगहों पर बाधित थी।सूचनायें मिलने पर नागरिक सुरक्षा कोर की टीम मौके पर पहुंची, स्थानीय लोगों तथा प्रशासन की मदद से गिरे पेड़ों को हटवाया गया, यातायात व्यवस्था बहाल कराई गई। 

 

नागरिक सुरक्षा कोर डॉ कुलदीप सिंह ने बताया कि टीम ने जनपद की सरहद से टाण्डा पुल तक जिला प्रशासन द्वारा प्राप्त दिशा निर्देश के अनुसार योगदान दिया। डिप्टी चीफ वार्डन डॉ वीके वर्मा ने कहा सिविल डिफेंस (नागरिक सुरक्षा) एक सरकारी संगठन और व्यवस्था है, जिसका मुख्य उद्देश्य युद्ध, आपदा या आपातकालीन संकट के समय नागरिकों के जान-माल की रक्षा करना है। बाढ़, भूकंप, आगजनी या अन्य प्राकृतिक व मानव-निर्मित आपदाओं के समय राहत और बचाव कार्य चलाना सिविल डिफेंस टीम की जिम्मेदारी है। सेक्टर वार्डन प्रमोद कुमार श्रीवास्तव. रहमान, राजीव शरण, आशीष श्रीवास्तव, अजय श्रीवास्तव, अंगद पांडेय आदि की सहभागिता रही।

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

Bottom Ad