Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

गंदगी और ठंड (हाइपोथर्मिया) के कारण


 

गंदगी और ठंड (हाइपोथर्मिया) के कारण 
यूपी डेस्कः बदायूं जिले के सलारपुर ब्लॉक के ब्यौर गौशाला में भारी बारिश, गंदगी और ठंड (हाइपोथर्मिया) के कारण लगभग 20 गायों की संदिग्ध मौत हो गई है। जबकि 69 गायें गंभीर रूप से बीमार बताई जा रही है। वहीं राष्ट्रीय बजरंग दल के ब्रज प्रांत मंत्री पंकज गुप्ता एवं जिलाध्यक्ष करन दक्ष के अनुसार गो आश्रय स्थल में 100 से अधिक गोवंशों ने बरसात में लगातार भीगने के चलते दम तोड़ा है। 



म्याऊं पशुचिकित्सालय के डॉक्टर ने कुछ अन्य लोगों के साथ मौके पर पहुंचकर 40 गोवंशों को गो आश्रय स्थल प्रांगण में गड्ढा खोदकर जेसीबी से दबा दिया। इधर जिम्मेदार अफसर ये आंकड़े स्वीकार नहीं कर रहे हैं। फिलहाल इलाके में इस घटना को लेकर भारी आक्रोश है और ग्रामीण दोषियों पर तत्काल कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. प्रेम सिंह कोहली 12 डॉक्टरों की टीम के साथ मौके पर पहुंचे और बीमार गोवंशों का इलाज कराया। 


कुछ गोवंश अभी तक बीमार हैं, जिनका इलाज सीनियर डॉक्टरों की निगरानी में लगातार चल रहा है। अभिगांव, ब्यौर में गोवंशों की मौत के बाद कराये गये पोस्टमार्टम में मौत का कारण हाइपोथर्मिया (सर्दी) से होना आया है। इससे साफ है, गांवंशों की मौत बारिश के दौरान तापमान में गिरावट के कारण हुई। तीन दिनों से मौसम खराब होने की चेतावनी के बाद भी अफसरों ने गोशालाओं पर ध्यान नहीं दिया।

Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

Bottom Ad