Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

यूपी क्राइमः मैनपुरी मे दिनदहाड़े सरकारी टीचर की हत्या


 

यूपी क्राइमः मैनपुरी मे दिनदहाड़े सरकारी टीचर की हत्या
यूपी डेस्कः
मैनपुरी में सोमवार को दिनदहाड़े एक सरकारी शिक्षक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। प्राथमिक विद्यालय उस्मानपुर में तैनात 52 वर्षीय शिक्षक यशपाल दोपहर करीब दो बजे बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान अजीतगंज-दिवनपुर के बीच बाइक सवार तीन हमलावरों ने उन्हें रोक लिया और फायरिंग कर दी।

 


 

बताया जा रहा है कि हमलावरों ने शिक्षक पर दो गोलियां चलाईं। इनमें से एक गोली उनके पेट के दाहिने हिस्से में लगी। गोली लगते ही यशपाल सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के वक्त आसपास खेतों में कुछ लोग पशु चरा रहे थे। उन्होंने शिक्षक को सड़क पर घायल पड़ा देखा तो तत्काल ग्राम प्रधान संजीव को सूचना दी। कुछ दूरी पर जा रहीं शिक्षिका सुमन ने भी घटना देखी और शिक्षक के परिजनों को जानकारी दी।



सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और घायल यशपाल को उपचार के लिए जिला अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दिनदहाड़े हुई हत्या के बाद पुलिस ने हमलावरों की तलाश और घटना की वजह की जांच शुरू कर दी है। परिजनों के मुताबिक, शिक्षक की परिवार के ही कुछ लोगों से पुरानी रंजिश चल रही थी। परिजनों ने इसी रंजिश को हत्या की संभावित वजह बताते हुए आरोप लगाए हैं। 

Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

Bottom Ad