Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

राष्ट्रीय हरित गौरव पुरस्कार से सम्मानित किये गये पत्रकार बृहस्पति पाण्डेय

 


राष्ट्रीय हरित गौरव पुरस्कार से सम्मानित किये गये पत्रकार बृहस्पति पाण्डेय
राजस्थान डेस्कः
पर्यावरण संरक्षण और जलवायु परिवर्तन जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर प्रभावी पत्रकारिता के लिए पत्रकार बृहस्पति कुमार पाण्डेय को रविवार को राष्ट्रीय हरित गौरव पुरस्कार-2026 से सम्मानित किया गया। जयपुर के कानोड़िया पीजी महिला महाविद्यालय में आयोजित पर्यावरण महाकुंभ एवं सम्मान समारोह में उन्हें जयपुर के जिलाधिकारी आईएएस संदेश नायक, पद्मश्री जगदीश प्रसाद पारीक, पद्मश्री सुंडाराम वर्मा तथा अन्य अतिथियों के हाथों यह सम्मान प्रदान किया गया।



बृहस्पति कुमार पाण्डेय लंबे समय से कृषि, किसान, ग्रामीण विकास, पर्यावरण और जलवायु परिवर्तन से जुड़े विषयों पर लेखन कर रहे हैं। कृषि पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके योगदान को पहले भी राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिल चुकी है। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद भारत सरकार की ओर से उन्हें वर्ष 2019 के लिए हिंदी प्रिंट मीडिया वर्ग में चौधरी चरण सिंह राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है। उनके लेखन में जलवायु परिवर्तन का खेती पर प्रभाव, प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण, टिकाऊ कृषि, खाद्य सुरक्षा और किसानों की आजीविका जैसे विषय प्रमुख रहे हैं। 



सम्मान के बाद पाण्डेय ने आयोजक श्री कल्पतरु संस्थान और उसके अध्यक्ष ट्रीमैन ऑफ इंडिया विष्णु लम्बा के पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण को केवल पौधरोपण तक सीमित न रखकर जनभागीदारी, स्थानीय प्रजातियों के संरक्षण और सामाजिक जिम्मेदारी से जोड़ना जरूरी है। जलवायु परिवर्तन अब भविष्य की चुनौती नहीं, बल्कि वर्तमान की वास्तविकता है, जिसका असर खेती, पानी, खाद्य सुरक्षा और ग्रामीण अर्थव्यवस्था पर दिखाई दे रहा है। पर्यावरण महाकुंभ में स्थानीय प्रजातियों के बीज वितरण, पर्यावरण कार्यकर्ता संवाद, जयपुर घोषणा पत्र और हरित अभियान सहित विभिन्न कार्यक्रम हुए। कार्यक्रम का आयोजन श्री कल्पतरु संस्थान की ओर से किया गया।

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

Bottom Ad