Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

सराहनीय पहलः छात्र, छात्राओं को मिल रही है पॉक्सो एक्ट की जानकारी


 

सराहनीय पहलः छात्र, छात्राओं को मिल रही है पॉक्सो एक्ट की जानकारी
बस्ती, 24 सितम्बर।
उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ व जनपद न्यायाधीश, बस्ती के मार्गदर्शन में ग्रामीण क्षेत्रों में विशेष ध्यान देने के साथ-साथ, जनपद में स्थापित विद्यालयों में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के माध्यम से छात्र, छात्राओं को पॉक्सो अधिनियम-2012 के बारे में सरल और सही जानकारी प्रदान किया जाना है।

 

इससे अज्ञानता के कारण गंभीर अपराध कम होंगे। उक्त अभियान को सफल बनाने हेतु गुरूवार को एक बैठक जनपद न्यायाधीश बस्ती शमुसल हक के अध्यक्षता में उनके विश्राम कक्ष में आहूत की गयी है। बैठक में विशेष न्यायाधीश (पॉक्सो एक्ट) नोडल अधिकारी, बस्ती अनिल कुमार, प्रभारी सचिव, जि0वि0से0प्रा0 शुभम द्विवेदी, अपर जिलाधिकारी ज्ञान चन्द्र गुप्ता, जिला विद्यालय निरीक्षक, संजय सिंह, एडीओ (आईसीडीएस) राजेश कुमार, सी0ओ0 कलवारी बृजेश सिंह, सदस्य बाल कल्याण समिति अजय कुमार श्रीवास्तव, बाल कल्याण अधिकारी बीना सिंह, उपस्थित रहे। 



बैठक की अध्यक्षता कर रहे जनपद न्यायाधीश द्वारा बताया गया कि इस अभियान को दो चरणों में विभाजित किया गया है प्रथम चरण 25 सितम्बर से 01 अक्टूबर तक जिसमें जनपद के समस्त विद्यालयों में पॉक्सो अधिनियम-2012 के बारे में सरल और सही जानकारी प्रदान किये जाने हेतु विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर आयोजित किया जायेगा तथा द्वितीय चरण 02 अक्टूबर, को विद्यालयों द्वारा प्रभात फेरी, नुक्कड़ नाटक का मंचन चित्रकला प्रतियोगिता के आयोजन कराये जायेंगे।

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

Bottom Ad