Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

अमरोहा गैंगरेप मामले मे खाकी और खादी का गजब गठजोड़ चर्चा मे


 

अमरोहा गैंगरेप मामले मे खाकी और खादी का गजब गठजोड़ चर्चा मे 
यूपी डेस्कः
यूपी के अमरोहा मे हरियाणा की 23 साल की युवती के साथ गैंगरेप जैसी घिनौनी हरकत को अंजाम दिये जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप खाकी पर लगा है। इतना ही नही इस पूरे मामले मे खाकी और खादी का जबरदस्त गठजोड़ सामने आया है। इस घटना को एक फार्महाउस मे अंजाम दिया गया जो उत्तराखंड की खानपुर विधानसभा सीट से निर्दलीय विधायक उमेश कुमार शर्मा का है। 

 


मीडिया रिपोर्टों की मानें तो इस फार्महाउस को ’डीडी ब्रदर्स फार्महाउस’ के नाम से भी जाना जाता है, जो अमरोहा के हसनपुर कोतवाली क्षेत्र में अतरासी हसनपुर मार्ग पर झुलपुरी गांव के पास स्थित है। इस मामले मे यूपी पुलिस के दरोगा संजय तोमर, यूपी पुलिस का हेड कॉन्स्टेबल प्रमोद मलिक तथा सीआरपीएफ के इंसपेक्टर मोहित तथा हेड कॉन्स्टेबल लालाराम यादव को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।

 

फार्म हाउस के केयरटेकर रामनिवास के मुताबिक, रजबपुर थाने में तैनात दरोगा नरेश राणा ने फोन कर युवती को गृह मंत्रालय की अधिकारी बताया था और उसके साथ सुरक्षाकर्मियों के आने की बात कहकर फार्म हाउस के दो कमरे खुलवाए थे। रामनिवास ने बताया कि उन्होंने दरोगा से विधायक उमेश शर्मा से बात कराने के लिए कहा था। इस पर दरोगा ने दावा किया कि विधायक से उनकी पहले ही बातचीत हो चुकी है। इसके बाद फार्म हाउस के दो कमरे खोल दिए गए और पांच लोगों के ठहरने की व्यवस्था कर दी गई। इस प्रकार खाकी और खादी के गठजोड़ से युवती की इज्जत तार तार हुई।

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

Bottom Ad