शौचालय मे झुलसी महिला की अस्पताल ले जाते समय मौत
बस्ती, 20 सितम्बर। दुबौलिया थाना क्षेत्र के दामोदरपुर गांव में शुक्रवार की देर रात संदिग्ध परिस्थितियों में एक महिला शौचालय के भीतर झुलस गई। उसे ओपेक चिकित्सालय कैली में भर्ती कराया गया। वहां से गंभीर हालत मे उसे मेडिकल कॉलेज लखनऊ रेफर कर दिया। लखनऊ ले जाते समय अयोध्या में महिला की मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची अयोध्या पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया जा रहा है कि दामोदरपुर निवासी लालजी यादव की पत्नी कविता यादव (30), शुक्रवार की रात करीब 10 बजे घर के शौच गई थी। परिजनों के अनुसार शौचालय के अंदर उसने पेट्रोल छिड़ककर आग लगा ली।
चीख-पुकार सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे तो कविता गंभीर रूप से झुलसी हुई थी। आनन-फानन में उसे ओपेक चिकित्सालय कैली ले गए। कविता अपने दो बच्चों रिषभ और नैन्सी के साथ गांव में रहती थी। उसका पति लालजी यादव विदेश में रहकर काम करता है। पत्नी की मौत की सूचना मिलने के बाद लालजी विदेश से घर के लिए रवाना हो गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।





Post a Comment
0 Comments