गवाह को जान से मारने की धमकी, मुकदमा दर्ज करने की मांग
बस्ती, 12 सितम्बर। मुण्डेरवां थानान्तर्गत जगदीशुर निवासी मुन्ना लाल जायसवाल ने इसी गांव के वाकर अली पुत्र इंशान अली एवं झिनक पुत्र वाकर अली पर मुकदमे के गवाहों गालियां देकर धमकाने का आरोप लगाया है। कहा कि सम्बन्धित मुकदमे मे गवाही करोगे तो जान से मार देंगे। मुन्ना लाल ने स्थानीय थाने पर तहरीर देकर सुसंगत धाराओं मे मुकदमा दर्ज करने की मांग किया है। लैपटाप की चोरी के मामले मे मुन्ना लाल जायवसाल ने आरोपियों के विरूद्ध सिविल जज (सी०डि०) एफ०टी०सी०, के अधीन वाद दाखिल किया है।
इसमे अनिल कुमार पुत्र सजनलाल, निवासी बोदवल बतौर गवाह हैं। आरोप है कि 09 सितम्बर को वे मुन्ना लाल की दुकान पर आये तो आरोपियों ने लाठी डंडा लेकर उन्हे घेर लिया और गालियां देते हुये जान से मारने की धमकी भी दी। कहा मुकदमे मे गवाही किये तो जान से हाथ धो दोगे। मौके पर शोर होता देख आसपास की भीड़ इकट्ठा होने लगी तो आरोपी भाग गये।



Post a Comment
0 Comments