अमीर बनने का शार्टकटः हनीट्रैप मे फंसाकर
मोटी रकम जुटा रहीं हैं युवतियां, रेलवे अफसर जाल मे
यूपी डेस्कः आजकल हनीट्रैप मे फंसाकर युवतियां मालामाल हो रही हैं। हुस्न है तो कौन नही दिवाना होगा। हुस्न नही है तो एआई है न। एआई से फोटो वीडियो बनाकर उसे वायरल करने की धमकी देकर 15 लाख रूपये की डिमांड करने वाली हुबली, कर्नाटक की युवती को उत्तर प्रदेश पुलिस ने प्रयागराज से गिरफ्तार किया है। दरअसल झांसी में रेलवे के एक बड़े अधिकारी इस युवती के जाल मे फंस गये। इस मामले में झांसी पुलिस ने 27 वर्षीय युवती मरीना लाजरस उर्फ मरीना जेस्सी को प्रयागराज से गिरफ्तार किया है। आरोपी युवती मूल रूप से हुबली, कर्नाटक की रहने वाली बताई गई है।
आरोपी युवती पर रेलवे अधिकारी और उसके परिवार को ब्लैकमेल कर रुपये मांगने का आरोप है। मामले मे रेलवे अधिकारी की पत्नी ने नवाबाद थाने में शिकायत की थी। इसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की और आरोपी को प्रयागराज से गिरफ्तार कर लिया। रेलवे अधिकारी झांसी की रेलवे कॉलोनी में रहते हैं. उनकी पत्नी ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया कि मरीना लाजरस उर्फ मरीना जेस्सी लगातार उनके पति और परिवार को ब्लैकमेल कर रुपये मांग रही थी।
आरोपी युवती अलग-अलग तारीखों में उनसे रुपये ले चुकी थी। शिकायत के मुताबिक, यह सिलसिला 13 जनवरी 2026 से अलग-अलग तारीखों में चल रहा था। इस मामले मे 31 जुलाई 2026 को एक नया मोड़ आया जब आरोपी युवती ने रेलवे अधिकारी की एआई से एक आपत्तिजनक तस्वीर तैयार की और उसे उनकी पत्नी के नंबर पर भेज दिया। इसके बाद तस्वीर को लेकर ब्लैकमेल करते हुए 15 लाख रुपये की मांग की गई।
आरोप है कि युवती ने सिर्फ रेलवे अधिकारी की तस्वीर को लेकर ही धमकी नहीं दी, बल्कि परिवार की अन्य अविवाहित महिलाओं की तस्वीरें भी उसके पास होने की बात कही। उसने धमकी दी कि इन तस्वीरों को वायरल कर परिवार की महिलाओं की छवि खराब कर देगी। पुलिस के अनुसार, लगातार ब्लैकमेलिंग और धमकियों से परेशान होकर रेलवे अधिकारी की पत्नी ने नवाबाद थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया। पुलिस ने आरोपी युवती की तलाश शुरू कर दी।
प्रयागराज में उसकी लोकेशन मिली तो पुलिस टीम और सक्रिय हो गई और वहां उसे गिरफ्तार कर लिया। युवती को झांसी के नवाबाद थाने लाया गया। उसके पास से दो मोबाइल फोन और एक लैपटॉप भी बरामद किया है। एएसपी के मुताबिक, आरोपी युवती की पहचान मरीना लाजरस उर्फ मरीना जेस्सी के रूप में हुई है। वह हुबली, कर्नाटक की रहने वाली है। पुलिस ने उसे प्रयागराज से गिरफ्तार किया है। उसके खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई की गई और उसे न्यायालय के सामने पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।



Post a Comment
0 Comments