लखीमपुर मे महिला टीचर की गोली मारकर हत्या, खुद को भी उड़ाया
यूपी डेस्कः लखीमपुर खीरी में कलेक्ट्रेट के पास स्थित चिल्ड्रन्स एकेडमी स्कूल के अंदर सोमवार को स्कूल परिसर में घुसकर एक सिरफिरे युवक ने क्लास मे महिला टीचर की गोली मारकर हत्या कर दी और इसके बाद खुद को भी गोली से उड़ा लिया। घटना में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई है। वारदात सदर कोतवाली क्षेत्र के चिल्ड्रन्स एकेडमी स्कूल में हुई।
स्कूल में जब पढ़ाई चल रही थी, तभी युवक दूसरी मंजिल पर स्थित कॉरिडोर में पहुंचा। उसने क्लासरूम में मौजूद बच्चों और स्टाफ के सामने ही शिक्षिका पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। शिक्षिका की पहचान करीब 26 वर्षीय निशात फातिमा के रूप में हुई है, जो पिछले एक साल से इस स्कूल में पढ़ा रही थीं। वहीं, हत्या करने वाले युवक की पहचान 27 वर्षीय मोहम्मद सऊद अंसारी के रूप में हुई है। पुलिस की शुरुआती जांच के मुताबिक, यह मामला प्रेम प्रसंग और ब्रेकअप से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है।
आरोपी युवक शिक्षिका द्वारा रिश्ता तोड़े जाने (ब्रेकअप) से नाराज था। स्कूल के अंदर अचानक गोलियां चलने की आवाज से बच्चों और शिक्षकों में अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन में स्कूल प्रशासन ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस और फॉरेंसिक जांचः सूचना मिलते ही जिले की एसपी डॉ. ख्याति गर्ग और डीएम अंजनी कुमार सिंह भारी पुलिस बल और फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले की गहन जांच की जा रही है। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि युवक अवैध हथियार के साथ स्कूल परिसर के अंदर तक कैसे दाखिल हो गया।





Post a Comment
0 Comments